फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Surya Ghar Yojana: Up to 85 percent reduction in electricity bills

PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल में 85 प्रतिशत तक कमी...1.80 लाख रुपये तक का मिल रहा अनुदान, ऐसे करें पंजीकरण

Sun, 07 Dec 2025 11:25 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:25 AM IST
सार

सोलर प्लांट लगवाने के बाद बिजली बिल में 85 प्रतिशत तक की कमी आई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने वालों का कहना है कि पहले उनका बिल करीब तीन हजार रुपये आता था, अब करीब 350 रुपये आ रहा है। 

विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana: Up to 85 percent reduction in electricity bills
पीएम सूर्य घर योजना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों के बिजली बिलों में 85 फीसदी तक कमी आ रही है। इस योजना में पंजीकरण कम है। जिले में 2027 तक 1.30 लाख कनेक्शन का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक जिले में 10954 लोगों ही पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन


बिजली बिल के बोझ से राहत के लिए यह योजना लाई गई थी। इसमें उपभोक्ताओं को दो किलोवाट तक के कनेक्शन पर 90 हजार और तीन से 10 किलोवाट के कनेक्शन के लिए 1.80 लाख रुपये के अनुदान की व्यवस्था है। योजना के लाभ के लिए बैंक से लोन भी ले सकते है। 
विज्ञापन


फरवरी 2024 से 6 दिसंबर तक शहर में 9383 और ग्रामीण क्षेत्र में 1571 लोग पंजीकरण करा पाए हैं। इस हिसाब से लक्ष्य 1.30 लाख से बहुत दूर है। लाभार्थी भावना स्टेट द्वारिका कुंज निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि उनके घर पर टोरंट का दो किलोवाट का कनेक्शन था। हर महीने 2800 से तीन हजार तक बिल आता था। सितंबर माह में ऑनग्रिड सिस्टम से दो किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

अब 280 से 350 रुपये प्रति माह का बिल आ रहा है। सेक्टर 11 निवासी प्रो. बसंत बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें हर महीने 4 से 5 हजार रुपये का बिजली बिल देना पड़ता था। जब से सोलर प्लांट लगाया, बिल न के बराबर आ रहा है। प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा खगेंद्र सिंह ने बताया कि योजना से लोगों को बिजली बिल में राहत मिल रही है। जिन लोगों ने सौर ऊर्जा का इंस्टालेशन कराया है उनके बिल में 85 से 100 फीसदी तक की कमी आई है। पोर्टल पर जाकर लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। लक्ष्य को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-कोडीन सिरप की तस्करी: आगरा में सात जिलों के अधिकारियों ने की छापेमारी, 26 फर्मों की जांच; नकली इंजेक्शन मिले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed