फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Codeine syrup smuggling: Officials from seven districts in Agra raided 26 firms, fake injections were found

कोडीन सिरप की तस्करी: आगरा में सात जिलों के अधिकारियों ने की छापेमारी, 26 फर्मों की जांच; नकली इंजेक्शन मिले

Sun, 07 Dec 2025 10:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Dec 2025 10:17 AM IST
सार

लखनऊ में कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले गैंग के भंडाफोड़ के बाद आगरा में सात जिलों के अधिकारियों ने छापेमारी की। औषधि विभाग की टीम को छापे में एंटी एलर्जिक के नकली इंजेक्शन मिले। 

विज्ञापन
Codeine syrup smuggling: Officials from seven districts in Agra raided 26 firms,  fake injections were found
जांच करते औषधि विभाग के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ में कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग पकड़े जाने पर आगरा में सात जिलों के औषधि विभाग के अधिकारियों ने 26 फर्म के स्टोर-गोदामों पर छापे मारे। कुछ दवाएं संदिग्ध मिली हैं। कमला नगर की एलोसेफ फार्माकेयर पर इंजेक्शन मिले हैं। ये राजस्थान में नकली पाए गए थे। इसी फर्म ने ही इनको बेचा था। जांच के लिए कुछ छह नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ मुख्यालय से आए सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश कुमार जैन ने बताया कि एफएसडीए की आयुक्त रोशन जैकब के नेतृत्व में दो दिन तक 26 फर्मों के गोदामों की जांच की गई। कोडीन कफ सिरप समेत नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं के रिकार्ड खंगाले गए। 
विज्ञापन


राजस्थान में एंटी एलर्जिक केनाकॉर्ट-40 इंजेक्शन नकली मिलने पर कमला नगर स्थित एलोसेफ फार्माकेयर कंपनी के यहां छापा मारा। यहां 108 इंजेक्शनों की बिक्री के बिल दिखाए, इसमें 4 मिले। पूछताछ में संचालक ने बताया कि ये इंजेक्शन फव्वारा स्थित जयश्री राम फार्मा से खरीदे थे। इसकी जांच की जा रही है। एलोसेफ फार्माकेयर कंपनी कमला नगर की एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी संस्था है। कमला नगर की ही ओक्विक लाइफ साइंसेज में एक संदिग्ध दवा मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं नहीं मिली हैं। इस फर्म की मालिक के परिजन की कृष्णा एजेंसी ने नारकोटिक्स श्रेणी की दवा- सिरप की अवैध खरीद-बिक्री करने पर पूर्व में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हॉस्पिटल रोड फव्वारा स्थित माधव कृपा एजेंसी में अभयटॉक्स-0.5 एमएल इंजेक्शन, सिंटोसिनॉन इंजेक्शन खुले में रखे मिले। 

इनको कोल्ड चेन रूम में तय तापमान में रखना जरूरी है। खुले में रखने से दुष्प्रभाव का खतरा है। इसको सीज किया जाएगा। टीम में लखनऊ के वैभव बब्बर, गाजियाबाद के आशुतोष मिश्रा, एटा के अनिरुद्ध कुमार, मैनपुरी के दीपक कुमार, फिरोजाबाद के देशबंधु विमल, मथुरा के प्रेम पाठक और आगरा के कपिल शर्मा शामिल रहे।

 

चिंटू आहूजा और इसकी फर्म से कारोबार पर हुई जांच
सहायक आयुक्त ने बताया कि दवा माफिया देवेंद्र उर्फ चिंटू आहूजा और उसकी फर्म से नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं-कफ सिरप की खरीद-बिक्री के मामले में जीएस मेडिको शीतला गली एमएम गेट, नीलकंठ मेडिकल एजेंसी हींग की मंडी, मानविक मेडिकल एजेंसी छिली ईंट घटिया आजम खां, कोमल मेडिकल एजेंसी नवाबिया मार्केट फव्वारा, जयश्री राम फार्मा शीतला गली, जीएस फार्मा बोहरे रामगोपाल मार्केट फव्वारा, एचएमजी ड्रग हाउस मुबारक महल जौहरी बाजार, मनु फार्मा हींग की मंडी, श्रीजी फार्मा नवाबिया मार्केट फव्वारा, रश्मि मेडिको झूलेलाल मार्केट फव्वारा, रजत फार्मा झूलेलाल मार्केट फव्वारा, राजधानी ड्रग हाउस मुबारक महल फव्वारा, विजय मेडिकल एजेंसी हींग की मंडी, महेश फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर कम्मूटोला फव्वारा के बिल खंगाले। इनमें राजधानी ड्रग हाउस और जीएस मेडिको कुछ ही कफ सिरप मिले। इनकी अवैध बिक्री का कोई साक्ष्य नहीं मिला। अन्य के यहां बीते दो साल से कोडीनयुक्त सिरप की खरीद-बिक्री नहीं की जा रही है।

एग्रोसेफ फार्मास्युटिकल्स की 8 फर्म की हुई जांच
कमला नगर स्थित एग्रोसेफ फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की आठ फर्म की जांच में एलोसेफ फार्माकेयर, मेडिजोन ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर, एग्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स और अमित मेडिकल एजेंसी एक ही पते पर स्थित हैं। अन्य फर्म बीएम प्रेम मेडिकेयर एंड फार्मास्युटिकल्स, मेडिजोन फार्मास्युटिकल्स संजय प्लेस और अमित मेडिसिन कॉर्नर गोगिया मार्केट फव्वारा में है। एक अन्य फर्म कमला नगर स्थित बीएम हॉस्पिटल में कार्तिक मेडिकल स्टोर है। इन कंपनियाें के तीन गोदाम कलवारी और एक संजय प्लेस में है। इनकी जांच में न के बराबर नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं का कारोबार मिला।

ये भी पढ़ें-UP: एटा में डबल मर्डर... भात कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद; गोली लगने से नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed