{"_id":"644e54464bd9b1836f0d8f5d","slug":"pm-spoke-to-two-brothers-of-agra-on-phone-appreciate-their-work-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांव की शान दो भाई: जीवनभर की कमाई कर दी खर्च, 10 हजार लोगों तक पहुंचाया मीठा पानी, पीएम बोले-आप पर नाज है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की शान दो भाई: जीवनभर की कमाई कर दी खर्च, 10 हजार लोगों तक पहुंचाया मीठा पानी, पीएम बोले-आप पर नाज है
Mon, 01 May 2023 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 05:14 PM IST
सार
आगरा के दो सगे भाई जो गांव की शान हैं। उन्होंने अपने जीवनभर की कमाई लोगों के हित में खर्च कर दी। 10 हजार लोगों तक मीठा पानी पहुंचाया। पीएम ने फोन पर बात की और बोले-आप पर नाज है।
विज्ञापन
कुंवर सिंह व श्याम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा के दो भाइयों के कार्य की पीएम मोदी ने तारीफ की है। उन्होंने फोन पर दोनों भाइयों से बात की। उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि 'आप पर देश और समाज को नाज है'। उनके प्रयासों से गांव के लोगों के शुद्ध जल मिल सका। इसके लिए चारो तरफ इनकी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
बात अछनेरा ब्लॉक क्षेत्र के कचौरा गांव की है। गांव निवासी कुंवर सिंह व श्याम सिंह सगे भाई हैं। श्याम सेना में नौकरी करते थे। वह 31 जुलाई 2018 को रिटायर होकर घर आ गए। गांव आए तो देखा कि गांव में मीठे पानी की बड़ी समस्या है। गांव में करीब 10 हजार की आबादी है और पीने के पानी का बड़ा संकट है।
विज्ञापन
मीठा पानी गांव तक लाने की योजना तैयार की
श्याम के भाई कुवंर गांव के प्रधान हैं। इसको लेकर श्याम ने अपने भाई कुंवर से बात की। दोनों लोगों ने प्लान तैयार किया। श्याम ने रिटायरमेंट में मिली जीवनभर की कमाई गांव के लोगों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था करने में खर्च करने का प्लान बनाया। दोनों भाइयों ने गांव से तीन किलोमीटर दूर से मीठे पानी की पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की।
विज्ञापन
पानी भरते गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
तीन किलोमीटर दूर से बिछाई पाइपलाइन
अगस्त 2018 में दोनों भाइयों ने निजी खर्च पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया। प्रधान कुंवर सिंह व पूर्व फौजी श्याम सिंह के गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बस्तई गांव के पास एक नहर है। वहां, मीठा पानी का स्रोत मिला। भाइयों ने यहां एक जमीन खरीदी और बोरिंग कराई। इसके बाद वहां से गांव के लिए पाइपलाइन बिछाना शुरू किया।रिटायरमेंट में मिले 32 लाख गांव हित में लगा दिए
इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक वर्ष का समय लगा। इसके बाद वर्ष 2020 के अंत तक कचौरा गांव के हर घर तक पानी पहुंचा। दोनों भाइयों ने गांव के परिवार तक मीठा पानी पहुंचाया। रिटायर फौजी श्याम ने गांव में मीठा पानी पहुंचाने में अपनी पूरी कमाई लगा दी। गांव निवासी प्रदीप सिंह व मुकेश दीक्षित ने बताया कि, जमीन खरीदने और पाइपलाइन बिछाने में करीब 32 लाख रुपए खर्च हुए। इसमें पांच लाख रुपये में जमीन खरीदने और 27 लाख रुपये बोरिंग और पाइनलाइन बिछाने में खर्च हुए।लोगों को हर समय मीठा पानी मिलता है
श्याम सिंह के भाई कुंवर सिंह ने भी भाई का पूरा सहयोग किया। आज भी दोनों भाई नियमित रूप से सुबह-शाम पानी की मोटर चालू करने तीन किलोमीटर दूर जाते हैं। इससे पूरे गांव को हर समय मीठा पानी मिलता है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची तो उन्होंने भी कुंवर सिंह और श्याम सिंह के काम की सराहना की।
पाइपलाइन से पानी भरतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला