{"_id":"6165c71b8ebc3e05e80ba50b","slug":"pm-narendra-modi-will-show-the-green-signal-to-the-electric-buses-of-agra-on-19th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर को दिखाएंगे ताजनगरी की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर को दिखाएंगे ताजनगरी की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी
Wed, 13 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम झांसी में होगा। वहीं से प्रदेशभर की इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण होगा। पहले चरण में आगरा को 30 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : @BJPLive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर अगले महीने से पुरानी खटारा बसों की जगह नई इलेक्ट्रिक बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। झांसी में प्रदेशभर की इलेक्ट्रिक बसों के लोकार्पण का कार्यक्रम होगा, जहां से ताजनगरी के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया जाएगा। पहले चरण में आगरा को 30 बसें मिलेंगी, यहां 100 बसों का संचालन किया जाना है।
विज्ञापन
नरायच में नहीं बना चार्जिंग स्टेशन
नगर निगम ने नरायच में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने को केवल एक रुपये में जमीन दी है। यहां अब तक चहारदीवारी का ही निर्माण हो पाया है। टोरंट पावर यहां बिजली सप्लाई के लिए केबिल बिछाने का काम कर रहा है। चार्जिंग स्टेशन का निर्माण निजी कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी ने यहां स्टेशन बनाने का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
शहर के सभी क्षेत्र जुड़ेंगे एमजी रोड से
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने बताया कि एमजी रोड समेत शहर के सभी क्षेत्रों को जोड़ते हुए इलेक्ट्रिक बसों के रूट तय किए गए हैं। इसके साथ पर्यटन स्थलों और स्मारकों को जोड़ने वाली बसें भी चलाई जाएंगी। जल्द ही बस स्टॉपेज के निर्माण का काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन