फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi will see live operation of cow at Veterinary University mathura

गाय के पेट से पॉलिथीन निकालने का ऑपरेशन लाइव देखेंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Sun, 08 Sep 2019 11:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Sep 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will see live operation of cow at Veterinary University mathura
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को गाय के पेट से पॉलिथीन निकालते हुए ऑपरेशन लाइव देखेंगे। साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारी व गर्भपात की बीमारी रोकने को टीकाकरण करने वाली 40 वैन को हरी झंडी दिखाएंगे। 10 सितंबर को पशुपालक वेटरनरी विश्वविद्यालय पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

 
11 सितंबर को मथुरा आ रहे प्रधानमंत्री मोदी पशु आरोग्य योजना का शुभारंभ वेटरनरी विश्वविद्यालय से करेंगे। शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी को बीमार गाय के पेट से पॉलिथीन निकालते हुए ऑपरेशन का लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए ऑपरेशन रूम तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मुर्गी, घोड़े, ऊंट, बकरी, भेड़, बैल, साहीवाल गाय, गीर गाय, साहीवाल सांड़ आदि की बेहतर नस्ल का प्रदर्शन होगा। पशुपालकों व उनके पशुओं के लिए विश्वविद्यालय में चारे पानी, टॉयलेट, खाने आदि के बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे देश में इसका प्रसारण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झींगा मछली का होगा प्रदर्शन 

प्रधानमंत्री झींगा मछली के उत्पादन का लाइव भी देखेंगे। बताया गया कि झींगा मछली समुद्र व खासकर खारे पानी में पाली जाती है। मथुरा के सैकड़ों गांवों में खारा पानी है। उन गांवों के तालाबों में झींगा मछली पैदा करने को लेकर योजना की शुरूआत की जाएगी। 

अफसरों ने डाला डेरा
प्रधानमंत्री द्वारा पशु आरोग्य योजना के शुभारंभ करने को लेकर केंद्र सरकार पशुपालन के सचिव से लेकर प्रदेश स्तर के अफसरों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। इसमें पशु  बीमारी नियंत्रण के सचिव एसके श्रीवास्तव, डायरेक्टर यूपी सिंह, अतिरिक्त सचिव गोधन डॉ. अरविंद सिंह तथा विशेष सचिव व्यवस्थाएं कराने में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मथुरा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। साथ ही सघन चेकिंग भी की जा रही है। शनिवार को कमिश्नर अनिल कुमार ने आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड की गुणवत्ता तथा वहां अधिकारियों की तैनाती, आरोग्य पशु मेला और कार्यक्रम स्थल के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed