लोकसभा चुनाव से पहले ताजनगरी को मिल सकती है अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर की अति महत्वाकांक्षी योजना गंगाजल प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। पहले इस योजना का लोकार्पण योगी आदित्यनाथ से कराए जाने की कोशिश हो रही थी लेकिन अब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने से यह स्पष्ट हो गया है कि पीएम के हाथों ही शहर में गंगाजल पहुंचाने की योजना को चालू किया जाएगा।
सांसद कठेरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री पासपोर्ट कार्यालय, फ्लाईओवर आदि का लोकार्पण करेंगे। कई योजनाओं का शिलान्यास करना है जिनमें एसएन मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, सिविल एन्क्लेव, ताज बैराज, आदि योजनाएं शामिल हैं।
नई योजनाओं की भी कर सकते हैं घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। रामशंकर कठेरिया ने कहा कि नई योजनाओं पर चर्चा चल रही है। यहां से कुछ प्रस्ताव गए हुए हैं और नए प्रस्ताव बनेंगे। उन्होंने इशारे में बताया कि शहर को इंटरनेशनल स्टेडियम, आलू प्रोसेसिंग यूनिट, आईटी पार्क, फन पार्क आदि का तोहफा मिल सकता है।
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान की शुरुआत नरेंद्र मोदी आगरा के इसी मैदान से की थी। इस बार भी प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए कोठी मीना बाजार मैदान ही फाइनल किया गया है। यहां पर ही विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कराया जाएगा।