फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi and Kangana Ranaut case witnesses statements witnesses will be recorded in the Agra court on 5th March

आगरा: प्रधानमंत्री मोदी और अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में पांच मार्च को होंगे गवाहों के बयान

Mon, 21 Feb 2022 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 07:14 PM IST
सार

इस मामले में वादी अधिवक्ता रमाशंकर अदालत में अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए अदालत ने अब पांच मार्च की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Kangana Ranaut case witnesses statements witnesses will be recorded in the Agra court on 5th March
अभिनेत्री कंगना रनौत

विस्तार

आगरा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्रस्तुत परिवाद में गवाहों के बयान पांच मार्च को होंगे। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। अन्य गवाहों के बयान होने हैं।

विज्ञापन


अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 23 नवंबर 2021 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और प्रधानमंत्री द्वारा कोई कार्रवाई न कर राष्ट्रद्रोह का बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


इस पर अदालत में दायर परिवाद में गवाहों के बयान होने थे, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, 28 फरवरी तक कोई गवाही न होने के कारण सीजेएम ने गवाहों के बयान के लिए पांच मार्च की तिथि नियत की है। इस मामले में वादी अधिवक्ता ने 15 दिसंबर 2021 को अदालत में अपने बयान दर्ज कराए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed