{"_id":"58309f3c4f1c1b5936901e4d","slug":"pm-modi1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर हर सवाल का जवाब देंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर हर सवाल का जवाब देंगे पीएम
नोटबंदी पर हर सवाल का जवाब देंगे पीएम
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल - 1
क्या 30 दिसंबर के बाद कालाधन पर प्रधानमंत्री कुछ और सख्त कदम उठाने जा रहे हैं।
सवाल - 2
क्या नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया, क्योंकि बैंकों में करेंसी की कमी है।
सवाल - 3
क्या नोटबंदी पर जनता की तकलीफों के देखते हुए पीएम कुछ रियायत का एलान करेंगे।
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज आगरा के कोठी मीना बाजार में होने जा रही रैली पर देश भर की नजरें लगी हैं। नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद हर कोई पीएम के मन की बात सुनने के लिए बेताब है। बैंकों की कतार में रात दिन लगी जनता की परेशानियों के बारे में पीएमओ ने इत्तला कर दी है। देखना यह है कि नोटबंदी के अपने फैसले पर वह आज कुछ रियायत का एलान करते हैं या फिर सख्ती बढ़ाने का।
माना जा रहा है कि वह विरोधी दलों की ओर से उठाए जा रहे तमाम सवालों का जवाब जरूर देंगे। विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि पीएम संसद में आकर उसके सवालों का जवाब दें। भाजपा की ओर से अभी तक मंत्रियों ने मोर्चा संभाल रखा है। लेकिन सबसे अहम सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया, क्योंकि आठ नवंबर के बाद तमाम बैंक करेंसी की कमी से जूझ रहे हैं।
दूसरा नोटबंदी के बाद चल रही अफवाहों पर हालांकि वित्त मंत्रालय ने सफाई देकर विराम लगा दिया है लेकिन पब्लिक के मन में यह सवाल बना हुआ है कि 30 दिसंबर के बाद मोदी कुछ और सख्ती बरतने जा रहे हैं। वह खुद भी अपने भाषणों में कह चुके हैं कि अभी तो यह शुरुआत है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके मन में क्या है।
विज्ञापन
बता दें, पिछले चार दिनों से पीएमओ की टीम ताजनगरी में डेरा डाले है। बैंकों की लाइन में लगे लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में बात की है। शहर के कई लोगों से नोटबंदी के फैसले पर प्रतिक्रिया ली है। माना जा रहा है कि पब्लिक के रिएक्शन के बारे में पीएम को जरूर अवगत कराया गया होगा। अब देखना है कि जनता के दर्द के लिए मोदी क्या दवा देते हैं। गाजीपुर की रैली में पीएम भावुक हो गए थे और जनता से 50 दिन मांगे थे। बहुत मुमकिन है ताजनगरी में भी जनता से कोई अपील करें।
20 विधान सभा क्षेत्रों से आएंगे लोग
भाजपा की यह परिवर्तन रैली यूपी चुनाव के लिहाज से बेहद अहम है। इसमें भाजपा ने आगरा और अलीगढ़ के 20 विधानसभा क्षेत्रों से लोग बुलाए हैं। इनमें आगरा की सभी नौ विधान सभा सीट हैं। फीरोजाबाद की चार, मथुरा की तीन, हाथरस की तीन और एटा की एक सीट को शामिल किया गया है।