फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Modi Speech Ten Main Things In Laid Foundation Stone For Agra Metro

Agra Metro: अब भारत में बनेंगे मेट्रो के कोच, जानिए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Mon, 07 Dec 2020 12:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Dec 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi Speech Ten Main Things In Laid Foundation Stone For Agra Metro
आगरा मेट्रो का बटन दबाकर शुभारंभ करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली से बटन दबाकर किया। इस दौरान उन्होंने पीएसी मैदान में मौजूद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने भाषण में मेड इन इंडिया पर जोर दिया। जानिए पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें...

विज्ञापन
  • सैकड़ों वर्षों का इतिहास संजोए ये शहर अब 21वीं सदी के साथ कदमताल मिलाने के लिए तैयार है। देश में मेट्रो कोच भी मेड इन इंडिया के तहत भारत में बनेंगे। अब मेट्रो नेटवर्क के मामले में भी भारत आत्मनिर्भर हो रहा है।
  • विज्ञापन
  • सपने देखने से काम नहीं चलता साहस के साथ पूरा भी करना पड़ता है। जब आप साहस के साथ आगे बढ़ते हैं तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। भारत के छोटे शहर के युवा यही साहस दिखा रहे हैं। आगरा जैसे छोटे शहर में मेट्रो का काम होगा। छोटे शहरों के विकास पर जोर दिया जा रहा है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में आत्मनिर्भरता है। जेवर एयरपोर्ट इसमे अहम भूमिका निभाएगा। दिल्ली मेरठ के बीच रैपिड रेल का काम तेजी से हो रहा है। आत्मनिर्भर होने के लिए पश्चिम यूपी के पास हर चीज है। यहां की भूमि उपजाऊ है, किसान मेहनती हैं,पशुधन के मामले में ये क्षेत्र देश में अग्रणी हैं। यहां दुग्ध उद्योग के लिए बहुत संभावनाएं हैं। सर्विस सेक्टर और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में भी आगे बढ़ रहे हैं। पश्चिमी यूपी का सामर्थ्य और बढ़ रहा है।

  • शहरों का जीवन आसान बनाने के लिए आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर हाउसिंग तक चौतरफा काम चल रहा है। आगरा से ही प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई थी। इस योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए 1 करोड़ से ज्यादा घर स्वीकृत हो चुके हैं। अब तक 12:5 लाख से ज्यादा शहरी लोगों को 28 हजार करोड़ रुपये की मदद की जा चुकी है। 
  • अमृत योजना मिशन के तहत देश के सैकड़ों शहरों में पानी, सीवर जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा रहा है। शहरों में सार्वजनिक टॉयलेट्स की बेहतर सुविधाएं हों, वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक व्यवस्था हो, इसके लिए स्थानीय निकायों को मदद दी जा रही है।
  • स्वदेश दर्शन और प्रसाद जैसी योजनाओं के माध्यम से भी टूरिस्टों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के प्रयासों से भारत अब Travel और Tourism Competitiveness Index में 34वें नंबर पर आ गया है। 2013 में भारत इसी इंडेक्स में 65वीं रैंक पर था। 
  • टूरिज्म सेक्टर को बेहतर कनेक्विटी मिले। लोकल टूरिज्म के लिए फोकस हो इसके लिए काम किया जा रहा है। ताजमहल जैसी धरोहरों के आसपास आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए पर्यटकों के लिए सहूलियतें बढ़ाई जा रही है। टैक्स को भी कम किया है। 
  • 14 लेन का एक्सप्रेसवे भी जल्द ही लोगों को सुविधा देने लगेगा। गंगा एक्सप्रेसवे को पहले की योगी सरकार स्वीकृति दे चुकी है। हमेशा ये दिक्कत रही थी कि पैसा कहां से आएगा प्रोजेक्ट के लिए इसके चलते वर्षों तक प्रोजेक्ट लटके रहे।
  • नई परियोजना की शुरुआत करने के साथ उसके लिए हमारी सरकार ने उतना ही ध्यान दिया। कनेक्विटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर इससे पहले कभी खर्च नहीं हुआ। देश के इंफा स्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए विदेशी निवेशों को आसान बनाने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। 
  • चुनाव के नतीजों में विश्वास झलक रहा है। हैदराबाद में जनता ने विश्वास जताया। देश वासियों की खुशी नए नए काम करने की हिम्मत दे रही है। नए नए काम जनता के विस्वाश से पूरे हो रहे है।
  • कोरोना का टीका आने वाला है, लेकिन तब तक सतर्क रहना होगा। मास्क और दो गज की दूरी बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed