फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm Modi Reach Mathura Veterinary University

मथुरा में बोले मोदीः आज गाय और ओम नाम सुनकर कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं

Wed, 11 Sep 2019 07:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Sep 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi Reach Mathura Veterinary University
पीएम मोदी - फोटो : PTI
देश में गाय के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर रहती है। बुधवार को मथुरा में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करने पहुंचे पीएम मोदी ने विरोधियों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में गाय और ऊं का नाम सुनने पर कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि देश 16वीं शताब्दी में चला गया। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा कहने वालों ने देश बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कान्हा की नगरी से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है। ये वैश्विक समस्या है। जिसकी मजबूती जड़ें हमारे पड़ोस में फल-फूल रही हैं। आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।


 

Pm Modi Reach Mathura Veterinary University
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
भारत इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। पीएम मोदी ने 11 सितम्बर के दिन का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है। एक सदी पहले आज के दिन स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था। उस भाषण ने भारत की परम्पराओं को गहराई से समझा। आज के ही दिन दुर्भाग्य से अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिससे पूरी दुनिया दहल गई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मथुरा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पशुओं के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

इसके बाद पशु पालन और इससे जुड़े अन्य विभागों की परियोजनाओं को देखा। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे। पीएम मोदी ने गायों की नस्ल के बारे में भी जानकारी ली।

Pm Modi Reach Mathura Veterinary University
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बृज भाषा का इस्तेमाल करते हुए कार्यक्रम में आए लोगों से राधे-राधे की। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को पर्यावरण का सबसे बड़ा चिंतक बताने वाले उदाहरण दिए। कहा कि कालिंदी (यमुना), वैजयंती माला, मयूर पंख, कदम की छांव, बांस की बांसुरी, धेनू के बिना श्रीकृष्ण की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती।

दूध, दही, माखन के बिना बाल गोपाल की कल्पना कोई नहीं कर सकता है। प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन हमेशा से भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हम नए भारत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।
 

Pm Modi Reach Mathura Veterinary University
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने कहा कि कचरे से कंचन की सोच ही हमारे पर्यावरण की रक्षा करेगी। आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाएगी। अपनी आदतों में भी हमें परिवर्तन करने होंगे। कहा कि हमें यह तय करना है कि जब भी दुकान, बाजार में खरीदने के लिए जाएं तो साथ में अपना थैला, बैग अवश्य ले जाएं।

पैकिंग के लिए दुकानदार प्लॉस्टिक का उपयोग कम से कम करें ये भी करना होगा। सरकारी कार्यक्रमों में भी प्लॉस्टिक की बोतलों के बजाए मिट्टी के बर्तनों या मेटल की व्यव्स्था हो। 

 

Pm Modi Reach Mathura Veterinary University
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, मथुरा के सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed