फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में बोले मोदीः आज गाय और ओम नाम सुनकर कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं

Wed, 11 Sep 2019 05:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Sep 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi Reach Mathura Veterinary University Live News
कूड़ा बीनने वाली महिलाओं से बात करते हुए पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

12:58 PM, 11-Sep-2019
संकल्पबद्घ होकर आगे बढ़ें जिस उद्देश्य के लिए एकत्रित हुए हैं उसे हासिल करें। संबोधन के आखिर में पीएम मोदी ने जनता से भारत माता की जय के नारे लगवाकर अपना भाषण समाप्त किया।
12:56 PM, 11-Sep-2019
11 सितम्बर का आज का दिन और विशेष है। एक सदी पहले आज के दिन स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया। उस भाषण ने भारत की परम्पराओं को गहराई से समझा। आज के ही दिन दुर्भाग्य से अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला किया कि दुनिया दहल गई। आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है। ये ग्लोबल समस्या है। जिसकी मजबूती जड़ें हमारे पड़ोस में फल फूल रही हैं। आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। भारत इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन
12:53 PM, 11-Sep-2019
मथुरा और पूरा बृज आध्यात्म और आस्था का स्थान है। यहां हैरिटेज टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं। खुशी है कि योगीजी की सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मथुरा, नंदगांव, गोवर्धन, बरसाना में अनेक प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं पूरे देश के टूरिज्म को बहुत ताकत देने वाली हैं।
12:51 PM, 11-Sep-2019
स्टार्टअप ग्रांड चैलेंज के साथ जुड़िये। हमें समाधान खोजना है। हरे चारे की व्यवस्था कैसी हो। प्लास्टिक की थैलियों को सस्ता और सुलभ विकल्प क्या हो सकता है। भारत सरकार आज उस चैलेंज को लांच कर रही है। देश की समस्या का समाधान देश की मिट्टी से ही निकलेगा।
12:49 PM, 11-Sep-2019
51 करोड़ गाय, भैंस, बकरी और सुअरों को साल में दो बार टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण वाले पशुओं को यूनिक आईडी देकर टैग लगाया जाएगा। पशुओं को स्वास्थ्य कार्ड भी जारी किया जाएगा। 
12:48 PM, 11-Sep-2019
पशुधन को लेकर सरकार गंभीर है। सौ दिन में जो कड़े फैसले लिए गए उनमें से एक पशुओं के टीकाकरण से जुड़ा है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम और कृत्रिम गर्भाधान की शुरुआत हुई। पशु बार-बार बीमार ना हो, किसान को ज्यादा खर्च ना करने पड़े। 

13 हजार करोड़ रुपये के बड़े अभियान की शुरुआत की गई। एफएमडी फुट एंड माउड डिसीज का व्यापक अभियान आरंभ कर रहे हैं। मुंहपका की बीमारी से मुक्ति का ये अभियान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 11-Sep-2019
दक्षिण अफ्रीका के रंबाडा का उदाहरण देते हुए पीएम ने कहा कि वहां गांव में लोगों को गाय भेंट में दी जाती हैं। गांव में गाय, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन इकोनॉमी का आधार बने हैं। पहली बछड़ी को सरकार लेती हैं और उन्हें सौंपती हैं जिनके पास पशु नहीं है।
12:41 PM, 11-Sep-2019
पीएम मोदी ने कहा कि आज गाय का नाम सुनकर लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। ओम नाम सुनकर लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। जल जीवन मिशन के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि जल संरक्षण पर बल दिया जा रहा है। इसका लाभ गांव में रहने वाले किसानों को मिलेगा। पानी पर खर्च कम होने का मतलब है कि उनकी बचत बढ़ेगी। किसानों की आय बढ़ाने में अन्य व्यवस्याओं का भी बहुत महत्व है। 
12:37 PM, 11-Sep-2019
कचरे से कंचन की सोच ही हमारे पर्यावरण की रक्षा करेगी। आस पास के वातावरण को स्वच्छ बनाएगी। अपनी आदतों में भी हमें परिवर्तन करने होंगे। कहा कि हमें यह तय करना है कि जब भी दुकान, बाजार में खरीदने के लिए जाएं तो साथ में अपना थैला, बैग अवश्य ले जाएं। पैकिंग के लिए दुकानदार प्लॉस्टिक का उपयोग कम से कम करें ये भी करना होगा। सरकारी कार्यक्रमों में भी प्लॉस्टिक की बोतलों के बजाए मिट्टी के बर्तनों या मेटल की व्यव्स्था हो। 
12:33 PM, 11-Sep-2019
स्वच्छता ही सेवा के पीछे यही भावना जुड़ी है। प्लास्टिक से होने वाली समस्या समय के साथ गंभीर होती जा रही हैं। प्लास्टिक पशुओं की मौत का कारण बन रही हैं। नदियां, झीलों और तलाबों में रहने वाले जीवों का प्लास्टिक निगलने के बाद जिंदा बचना मुश्किल हो रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाना ही होगा। हमें ये कोशिश करनी है कि इस वर्ष दो अक्टूबर तक अपने घरों, दफ्तर, कार्यक्षेत्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed