फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Modi Rally in Agra parking of vehicles route divert

PM Modi Rally in Agra: पीएम मोदी को सुनने आ रहे हैं, तो कहां करेंगे वाहन पार्क? इन रास्तों पर न जाएं

Thu, 25 Apr 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 08:54 AM IST
सार

पीएम मोदी की सभा स्थल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां देखें...
 

विज्ञापन
PM Modi Rally in Agra parking of vehicles route divert
PM Modi Rally in Agra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर, आप बृहस्पतिवार को घर से निकलने की सोच रहे हैं तो ध्यान दें। शहर में जाम परेशान करेगा। कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा है। इस वजह से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सभा स्थल की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा। जनसभा में आने वालों को ही अनुमति होगी। प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान वाले टाटा गेट से सभा स्थल तक के रूट पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन


जनसभा के लिए पार्किंग  
- फतेहपुर सीकरी मार्ग की तरफ से जनसभा में आने वाले वाहन पूर्वाह्न 11 बजे तक पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा स्थित पार्किंग स्थल जैन मंदिर मैदान, राजीव टाॅकीज व भीम नगरी फेज-1 में खड़े होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
- पूर्वाह्न 11 बजे के बाद फतेहपुर सीकरी मार्ग से जनसभा में आने वाले वाहन वायु विहार से अमरपुरा 100 फुटा अवधपुरी, मारुती एस्टेट, छोटा मामा फ्रेन्की कट से जयपुर हाउस होते हुए लोहामंडी तिराहे से जाकर जीआईसी मैदान में खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन भगवान टॉकीज से एमजी रोड, नालबंद और सुभाष पार्क से पंचकुइयां होते हुए जीआईसी मैदान व पुराना डायट परिसर में पहुंचेंगे।
- ग्वालियर रोड, मॉल रोड खेरिया मोड़ की तरफ से जनसभा में आने वाले वाहन क्लब चौराहा से एमजी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड व पुलिस चिकित्सालय पार्किंग एवं ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- जीआईसी, पुलिस लाइन, जिला चिकित्सालय और ईदगाह की पार्किंग भर जाने के बाद भगवान टाॅकीज, एमजी रोड से जनसभा में आने वाले समस्त प्रकार के वाहन एसएन मेडिकल पार्किंग में खड़े होंगे।
- ग्वालियर रोड, माॅल रोड व खेरिया मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन पुलिस लाइन परेड मैदान, पुलिस चिकित्सालय, ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग भर जाने के पश्चात आगरा क्लब और बीएसएनएल मैदान में वाहनों को पार्क करेंगे।
- स्पीड कलर लैब तिराहा, शाहगंज, सत्तोलाला बैरियर के बीच सड़क पर वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को जूता प्रदर्शनी भवन पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराएगा।



 

यह रहेगी व्यवस्था
- कलेक्ट्रेट तिराहे, सुभाष पार्क तिराहे, नालबंद चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को पंचकुइयां, तहसील चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वाहन एमजी रोड के हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब तिराहे, सूरसदन, दीवानी और भगवान टॉकीज होते हुए एनएच-19 से जाएंगे।
- सेंट जोंस चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को लोहामंडी चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वाहन एमजी रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन, दीवानी और भगवान टॉकीज होते हुए एनएच-19 से जाएंगे।
- लोहामंडी चौराहे से कोठी मीना बाजार की तरफ वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। वाहन सेंट जोंस, एमजी रोड और बोदला चौराहा होकर जाएंगे।
- बोदला से लोहामंडी चौराहे की तरफ वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। वाहन सिकंदरा, भावना टावर, एनएच-19, एमजी रोड होकर जाएंगे।
- मदिया कटरा तिराहे से लोहामंडी चौराहे की तरफ वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। वाहन भावना टावर, अग्रसेन प्रतिमा स्थल, हरीपर्वत चौराहा, आरबीएस चौराहा और एमजी रोड से निकलेंगे।
- स्पीड कलर लैब तिराहा (शाहगंज) से कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ वाहन नहीं आने दिए जाएंगे।
- स्पीड कलर लैब तिराहा (शाहगंज) से किसी भी वाहन को सत्तोलाला हलवाई की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- सीओडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रामनगर की पुलिया की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- मारुति स्टेट चौराहा से रामनगर की पुलिया और कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वाहन अवधपुरी 100 फुटा रोड और बोदला से जाएंगे।
- शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर की पुलिया और पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। वाहन अलबतिया, अवधपुरी, 100 फुटा रोड होकर जाएंगे।
- पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा और शंकरगढ़ की पुलिया की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- लोहामंडी से कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की ओर, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से लाडली कटरा, कोठी मीना बाजार एवं सत्तोलाला हलवाई की तरफ, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से शाहगंज, भोगीपुरा एवं सोरो कटरा, भोगीपुरा से रूई की मंडी और तहसील की तरफ, बारहखंभा रेलवे फाटक से रूई की मंडी की ओर और पंचकुइयां से सोरो कटरा, शाहगंज, जीआईसी मैदान और कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ ऑटो, ई-रिक्शा, बैटरी रिक्शा आदि वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- फतेहपुर सीकरी से जनसभा में आने वाली बसें पृथ्वीनाथ फाटक पर व्यक्तियों (श्रोताओं) को उतारकर अपनी बसों को टाटानगर गेट से 100 मीटर आगे पथौली की तरफ रोड के दोनों तरफ किनारों पर पार्क करेंगे। जनसभा में सम्मिलित होने वाले पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा, स्पीड कलर लैब से लाडली कटरा, कोठी मीना बाजार तिराहा होकर जनसभा में जा सकेंगे।
- फतेहपुर सीकरी से आगरा की ओर आने वाले वाहन पथौली नहर चौराहा और वायु विहार तिराहे से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- वायु विहार तिराहे से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


 

यातायात पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास ने बताया कि यातायात व्यवस्था में परिर्वतन किया गया है। जनसभा में आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराया जाएगा। 500 से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

 

शहर में जाम करेगा परेशान
कोठी मीना बाजार में जनसभा के चलते शहर में जगह-जगह लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। बोदला, लोहामंडी, मदिया कटरा, सिकंदरा पर लोगों को समस्या हो सकती है। एमजी रोड पर भी वाहनों को रोका जाएगा। इससे भी समस्या बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को रूट बदलकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed