फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Modi may attend the university's foundation day celebrations.

Agra News: विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

Fri, 12 Jun 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
PM Modi may attend the university's foundation day celebrations.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय अपने 100वें स्थापना दिवस को यादगार बनाने जा रहा है। 1 जुलाई को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवा तीर्थ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को आमंत्रणपत्र भेजा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय 1 जुलाई 1927 को स्थापित हुआ था। इसके 100वें स्थापना दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रणपत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आयोजन को और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जाएगी। इसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल होंगी। प्रधानमंत्री की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने की मंजूरी मिलती है तो सीएम याेगी आदित्यनाथ भी समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि 100वें स्थापना दिवस से अगले साल एक जुलाई तक कई आयोजन होंगे। ये विश्वविद्यालय ऐतिहासिक है। इसमें पढ़ चुके छात्र राजनेता, वैज्ञानिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी भी विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। ऐसे में 100वें स्थापना दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजा गया है। उनके आने से समारोह ऐतिहासिक हो जाएगा। एक जुलाई के अलावा अन्य किसी दिन के लिए भी प्रधानमंत्री के शामिल होने की मंजूरी मिलती है, तो उसी दिन स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed