फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm modi, man ki baat

पीएम मोदी का लाइव प्रोग्राम देख गदगद हुए विद्यार्थी

Mon, 20 Jan 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
pm modi, man ki baat
20एमएनपी-32-राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड के हॉल में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देख - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलेभर में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को बच्चों को दिखाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संवाद को सुना। प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओ को प्रधानमंत्री के सुझाव के अनुसार परीक्षा में तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के विद्यालय सुदिति ग्लोबल एकेडमी में नई दिल्ली से प्रधानमंत्री कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण कराया गया। संस्था के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि आधुनिक युग में विद्यार्थी परीक्षा के समय अपने आप को असहज महसूस करते हैं और अकारण ही परेशान रहते हुए परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर समुचित रूप से नहीं लिख पाते। प्रधानमंत्री का संदेश विद्यार्थियों के लिए औषधि का काम करेगा। विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, एकेडमिक प्रधानाचार्य राहुल धामा, उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस कोऑर्डिनेटर अलका दुबे, डॉ. ओमेश जादौन, दीपक उपाध्याय, राजेश मौर्या, शशांक दुबे, अभिषेक राठौर, शिवम मित्तल, कुलदीप कुमार, शैलेंद्र, अक्षय दीक्षित, अनीश शुक्ला, योगेश यादव, राघवेंद्र यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोगांव रोड स्थित तपस्थली पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज आदि में भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा करहल में भी छात्रों ने सुना
करहल। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामनरायन बाथम ने प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था कालेज में कराई। इसमें प्रधानाचार्य व अध्यापकों व सभी छात्र-छात्राओं ने पीएम मोदी की बातों को बड़े ध्यान से सुनकर प्रेरणा प्राप्त की।

भोगांव। नगर के केएल इंटरनेशनल एकेडमी व प्राथमिक विघालय रजवाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया। प्रधानाध्यापक इसरत अली व केएल इंटर नेशनल के निदेशक पंकज पांडेय ने सभी छात्रों से कार्यक्रम के पश्चात परीक्षा संबंधी प्रश्न कर छात्रों को आत्म विश्वास बढ़ाया। नित्या, शिल्पी, शशांक पांडेय, कुमकुम, नीलम सक्सेना, सुमेदा चतुर्वेदी, अवनीश शाक्य आषतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed