{"_id":"5e803f3b8ebc3e78c00d070a","slug":"pm-modi-interacts-with-ashok-kapoor-of-agra-who-along-with-his-entire-family-tested-positive-for-covid19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मन की बात: कोरोना को कैसे हराना है आगरा के अशोक कपूर से सीखें, पीएम मोदी ने सुने अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात: कोरोना को कैसे हराना है आगरा के अशोक कपूर से सीखें, पीएम मोदी ने सुने अनुभव
Mon, 30 Mar 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:10 AM IST
सार
आगरा के जूता कारोबारी अशोक कपूर के दो बेटे इटली गए थे। वहां से लौटने के बाद उनके संपर्क में आने से परिवार के छह लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इलाज से सभी लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनियाभर में कहर मचा रहा कोरोना वायरस असाध्य बीमारी है, लेकिन इसे हराया जा सकता है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हुए सैकड़ों लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें आगरा के जूता कारोबारी अशोक कपूर और उनका परिवार भी शामिल है। इस परिवार ने अपनी इच्छाशक्ति, हौसला और अनुशासन से कोरोना वायरस को मात दी है। स्वस्थ हुए अशोक कपूर से खुद प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जीत के अनुभव सुने।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को मात देने वाले आगरा के अशोक कपूर से बात की। जूता कारोबारी ने कोरोना पर जीत का अनुभव प्रधानमंत्री से साझा किया। साथ ही आगरा के स्वास्थ्यकर्मियों और स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
जूता कारोबारी अशोक कपूर ने कहा कि मैं और मेरे परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। हमें आगरा से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल एंबुलेंस से भेजा गया। अस्पताल में हम लोग अलग-अलग छह कमरों में 14 दिन तक रहे। चिकित्सक और स्टाफ के निर्देशों का पालन करते-करते हम सही हो गए। चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने हमारा ख्याल रखा।

Trending Videos
परिवार की दीर्घायु की कामना
अशोक कपूर ने प्रधानमंत्री से कहा कि वो आगरा और दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों का आभारी हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक कपूर से उनके अनुभव सुनने के बाद उनके परिवार की दीर्घायु की कामना की।
खंदारी निवासी जूता कारोबारी अशोक कपूर के दो बेटे और दामाद इटली गए थे। वहां से लौटकर आने पर उनके दामाद में कोरोना के लक्षण दिखे थे। जिसके बाद उनके दोनों बेटों का भी टेस्ट हुआ था। फिर परिवार को भी बुलाया गया। आखिर में पता चला कि परिवार के छह सदस्यों को संक्रमण है।
PM interacts with Ashok Kapoor of Agra who along with his entire family(6 ppl) tested positive for #COVID19 but all have now fully recovered. Kapoor tells PM 'Thankful to authorities& staff in Agra. I am equally grateful to hospital authorities in Delhi.The doctors were prompt' https://t.co/uSticpSZQN
— ANI (@ANI) March 29, 2020
खंदारी निवासी जूता कारोबारी अशोक कपूर के दो बेटे और दामाद इटली गए थे। वहां से लौटकर आने पर उनके दामाद में कोरोना के लक्षण दिखे थे। जिसके बाद उनके दोनों बेटों का भी टेस्ट हुआ था। फिर परिवार को भी बुलाया गया। आखिर में पता चला कि परिवार के छह सदस्यों को संक्रमण है।
लोगों को कर रहे जागरूक
दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में जूता कारोबारी के परिवार का इलाज चला। वहां से ठीक होकर आए अशोक कपूर ने बताया कि वायरस की पुष्टि होने पर डर जरूर लगा, लेकिन इलाज और सरकारी व्यवस्थाओं से उम्मीद बंधी। बाकी का कार्य अपनी इच्छाशक्ति और लोगों की प्रार्थना ने कर दिया।
स्वस्थ होकर आए जूता कारोबारी और उनका परिवार अब लोगों को जागरूक कर रहा है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से घबराने की कतई जरूरत नहीं है। हमारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रोकथाम और इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सावधानी बरतें और बेवजह इस वायरस के लिए घबराहट का माहौल न बनाएं।