फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm modi 3

मायवती पर बरसे, मुलायम को बख्शा

Mon, 21 Nov 2016 01:02 AM IST
मायवती पर बरसे, मुलायम को बख्शा
मायवती पर बरसे, मुलायम को बख्शा Updated Mon, 21 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
pm modi 3
मायवती पर बरसे, मुलायम को बख्शा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के फैसले के विरोध में हल्ला मचा रहे विपक्ष को एकजुट न होने देने का भी प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। उन्होंने अपने भाषण में किसी भी नेता का नाम नहीं लिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बसपा अध्यक्ष मायावती पर इशारों में जमकर हमला किया। देश ही हर बड़ी समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराना भी नहीं भूले,  लेकिन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि उन्होंने विपक्ष के नेताओं को एकजुट न होने देने की रणनीति के तहत ऐसा किया है। यों तो नोटबंदी पर विपक्ष के सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। संसद को ठप कर रखा है। लेकिन सड़क पर सभी एक साथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली में ही खूब हल्ला किया। लेकिन उन्हें अन्य नेताओं का साथ नहीं मिला। माना जा रहा है कि मोदी चाहते भी हैं कि विपक्ष उनके खिलाफ एकजुट न होने पाए। अगर ममता और केजरीवाल को अखिलेश यादव और नीतिश कुमार जैसे सीएम का साथ मिल गया होता तो केंद्र सरकार की मुश्किल और बढ़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की यह रैली यूपी चुनाव के लिहाज से अहम मानी जा रही थी। इसके बावजूद पीएम ने सपा सरकार को निशाने पर नहीं लिया। बता दें, लोकसभा चुनाव 2014 में वह यूपी में प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर ही बरसते थे।
गुजरात के विकास मॉडल पर कहते  थे, नेताजी, इसके लिए 56 इंच का सीना चाहिए। लेकिन परिवर्तन महारैली में उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था का भी जिक्र नहीं किया जबकि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता इस मुद्दे पर खूब बोले।

कुछ लोगों का तो सब कुछ लुट गया
पीएम ने बसपा अध्यक्ष का नाम नहीं लिया। उन पर लगने वाले टिकट बेचने के आरोपों का जिक्र किया। बोले, कुछ लोगों का तो सब कुछ लुट गया, कहते थे, एमएलए बनना है तो नोट लाओ, क्या हुआ इतने नोटों का, यह खेल अब बंद होना चाहिए, जो पैसा दिया, वो किसका था, काली नीति ने देश को खोखला कर दिया। पीएम ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का भी नाम लिए बगैर कहा कि कैसे कैसे लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं। चिट फंड घोटाले में करोड़ों रुपया गायब हुआ। सैकड़ों परिवारों के मुखियाओं ने सुसाइड किया।

ये डायलाग रहे हिट 
- यूपी ने बिकाऊ माल नहीं भेजा है, आपने गरीब के लिए जीने मरने वाला इंसान दिल्ली में बिठाया है।
- बीमारी उन्हें भी मालूम थी, पर वे 70 साल तक चुप रहे क्योंकि उन्हें देश की नहीं, अपनी कुर्सी की ज्यादा चिंता थी।
- 50 दिन आपसे मांगे हैं, तकलीफ तो होगी, पर आपका तप बेकार नहीं जाएगा, देश सोने की तरह तपकर बाहर निकलेगा।
- पांच सौ हजार के नोट बंद होने से आपको असुविधा हुई है, पर कुछ लोगों की सारी जिंदगी तबाह हो जाए, ऐसा दंड दिया है मैंने। 
- कुछ बेईमान गरीब लोगों को जीने नहीं देना चाहते, ऐसे लोगों को मेरे फैसले से तकलीफ हो रही है।
- मैंने निर्णय किसी को परेशान करने के लिए नहीं लिया, गरीबों और नौजवानों का भविष्य बनाने के लिए लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed