फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pm kisan samman nidhi scheme Farmers will get another chance for e-KYC

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के लिए किसानों को मिलेगा एक और मौका, नोट कर लें ये तारीख

Tue, 20 Jun 2023 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 08:14 AM IST
सार

Kisan Samman Nidhi: जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। इन किसानों के लिए तहसीलों पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Pm kisan samman nidhi scheme Farmers will get another chance for e-KYC
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलों पर शिविर का आयोजन 23 जून तक सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया किसानों को ई-केवाईसी कराने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ई-केवाईसी नहीं होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक कार्यालय दिवस में तहसील मुख्यालय पर शिविर संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें राजस्व कर्मी, जनसेवा केंद्र प्रतिनिधि, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रतिनिधि प्राविधिक सहायक सी एवं सहायक विकास अधिकारी समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित रहेंगें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: छोटे भाई की पत्नी को आया इतना गुस्सा, जेठ को यूं सिखाया सबक, बीच सड़क पर ही...; कपड़े भी फाड़ दिए

विज्ञापन
विज्ञापन

14वीं किस्त हेतु अनिवार्यता

पीएम किसान पोर्टल पर भूमि का विवरण दर्ज होना, किसानों का पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी होना, बैंक खाते का आधार सीडिंग एवं नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से लिंक होना, भूलेख अंकन कराने, ई केवाईसी कराने अथवा बैंक खाते की आधार सीडिंग युक्त बैंक खाता पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खुलवाने के लिए अपने आधार एवं खतौनी की नकल सहित अपने तहसील मुख्यालय पर आयोजित शिविर में उपस्थित होकर समस्या का समाधान अवश्य कराएं।

ये भी पढ़ें - UP: केमिकल फैक्टरी मालिक ने निकाला बिजली चोरी का ऐसा हाईटेक तरीका, चकरा गई विजिलेंस टीम; दर्ज हुआ मुकदमा

इस तरह भी कर सकते हैं ई-केवाईसी 

 कृषक भारत सरकार के पीएम किसान मोबाइल एप को डाउनलोड कर स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उप कृषि निदेशक कार्यालय जाकर ई-केवाईसी करा सकते है।

ये भी पढ़ें - Agra : वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने घुमाया ताजमहल, सामने आई प्रोटोकॉल में बड़ी चूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed