{"_id":"628b65130bdbd960791aef28","slug":"plumber-dies-after-falling-from-the-roof-of-engineering-college-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: इंजीनियरिंग कॉलेज की छत से गिरकर प्लम्बर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: इंजीनियरिंग कॉलेज की छत से गिरकर प्लम्बर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 23 May 2022 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 04:12 PM IST
सार
मैनपुरी में इंजीनियरिंग कॉलेज की छत से गिरकर प्लम्बर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्लम्बर (नल मिस्त्री) की रविवार की रात छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आगरा में ताजगंज क्षेत्र के महुआखेड़ा का रहने वाला 40 वर्षीय सत्यप्रकाश नल मिस्त्री था। वह काफी समय से थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में काम कर रहा था। रविवार की रात वह अन्य मजदूर की तरह ही छत पर सोया हुआ था। रात में किसी तरह से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह जानकारी होने के बाद साथियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थ का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इस बीच परिजन भी आ गए, मृतक के भाई विजय ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन