फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pledge taken in Nation First Campaign to save fuel

Agra News: ईंधन बचाने के लिए राष्ट्र प्रथम अभियान में लिया संकल्प

Thu, 28 May 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken in Nation First Campaign to save fuel
ईंधन बचाने, स्वदेशी अपनाने का संकल्प कराते नवीन जैन।
आगरा। एक सप्ताह से चलाए जा रहे राष्ट्र प्रथम अभियान के समापन पर बुधवार को ईंधन बचाने, स्वदेशी अपनाने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का संकल्प लिया गया। संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब पर सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों के लोगों को ईंधन बचाने के उपाय करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को स्पीड कलर लैब, संजय प्लेस पर आयोजित कार्यक्रम में हाथों में तिरंगा थामे और प्रधानमंत्री मोदी के सात आह्वान से जुड़ी तख्तियों को लेकर आए लोगों को सामूहिक रूप से संकल्प दिलाए गए। सांसद नवीन जैन ने संकल्प पत्र पढ़ा और लोगों ने उसे दोहराया। इस दौरान शपथ संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए। सांसद नवीन जैन ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण आ रही दिक्कतों को देखते हुए राष्ट्र प्रथम अभियान चलाया गया। हम सभी का यह कर्तव्य है कि ईंधन बचाएं और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
विज्ञापन

सह संयोजक वैभव जैन ने कहा कि अभियान के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को मिल रही है। 60 मिनट–सात संकल्प और देश को दें एक घंटा जैसे स्लोगनों के जरिये लोगों ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाई है। सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में 19 मई को राष्ट्र प्रथम अभियान के प्रथम चरण में जन संकल्प यात्रा निकाली गई थी। एक सप्ताह के अभियान में कई कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जी एस धर्मेश, सफाई आयोग के सदस्य कमल वाल्मीकि, अभियान संयोजक राहुल जैन, राकेश जैन, अमित ग्वाला, जगदीश पचौरी, नितेश शिवहरे, भगवान दास प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज अग्रवाल और दीपक जैन ने किया।


ई-वाहनों से लाए गए लोग
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को इलेक्ट्रिक बसों और कार से लाया गया। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों से महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। पार्षदों को कार पूलिंग कर और कार्यकर्ताओं को एक साथ आने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed