फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pledge taken for a developed India; 'Jyoti Yatra' (Torch Procession) taken out.

Agra News: विकसित भारत का लिया संकल्प, मशाल लेकर निकाली ज्योति यात्रा

Thu, 08 Oct 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken for a developed India; 'Jyoti Yatra' (Torch Procession) taken out.
भाजपा की मशाल यात्रा
आगरा। बीएसएनएल चौराहे स्थित तारघर मैदान में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित हैं। उनके वर्षों के सेवा, समर्पण और सुशासन से देश नई ऊंचाइयों को तक पहुंच गया है। देश के विकसित भारत का संकल्प जल्द पूरा होगा। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई जो पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंची। कार्यकर्ताओं ने इस चौराहे का नाम सेवा ज्योति चौक करने की मांग की।समारोह में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, अभय गिरी, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाह, प्रदीप भाटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed