फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pledge for women's dignity and empowerment at the conference

Agra News: सम्मेलन में नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प

Wed, 07 Oct 2026 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pledge for women's dignity and empowerment at the conference
शमसाबाद में आर्य समाज में महिला सम्मेलन
शमसाबाद। आर्य समाज की ओर से मंगलवार को आयोजित महिला सम्मेलन एवं नारी शक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रीमती विमला जादौन रहीं। विशिष्ट वक्ता आचार्या माद्री शास्त्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी के सम्मान, शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और जागरूक होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। स्वामी अखिलानंद सरस्वती और आचार्य सत्यदेव शास्त्री ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि नारी का सम्मान और सशक्तिकरण ही समाज के वास्तविक विकास का मुख्य आधार है, इसलिए महिलाओं का जागरूक और संगठित होना आवश्यक है। कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। सम्मेलन का समापन नारी सम्मान और समाज के उत्थान के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की संयोजिका कमलेश गुप्ता, रजनी गुप्ता आर्य, प्रतिभा गुप्ता आर्य, सुशीला आर्य, गुंजन गुप्ता, वंदना गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, डॉ. दिवाकर वशिष्ठ, ओम प्रकाश आर्य, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed