फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Please! Take Action Angest sherwood school principal

‘जस्टिस फॉर शान’, प्रिंसिपल को बर्खास्त करें

Mon, 15 Dec 2014 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Dec 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
Please! Take Action Angest sherwood school principal
प्लीज! टेक एक्शन एंगेस्ट प्रिंसिपल। डू समथिंग फॉर शान। इन्हीं शब्दाें के साथ शेरवुड के पूर्व छात्राें ने आगरा डायसिस पर प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च निकाल लोगाें ने बिशप डा. प्रेमप्रकाश हाबिल से आरोपी प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


‘जस्टिस फॉर शान’ के लिए देशभर से शेरवुड स्कूल के पूर्व छात्र चर्च रोड स्थित शेरवुड के मुख्यालय आगरा डायसिस सेंटर के बाहर जमा हुए। हाथ में ‘थ्री ईयर थ्री डेथ’, ‘ड्राप प्रिंसीपल-सेव स्कूल’ स्लोगन लिखे पोस्टर थे। डेढ़ घंटे तक सेंटर के बाहर लोग डटे रहे, बिशप नहीं आए। प्रतिनिधि के तौर पर डायसिस सीईओ आलोक कुलश्रेष्ठ और सेंट जोंस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डेरिक स्मिथ ने प्रदर्शनकारियों से बात की। लोगाें ने शान की मौत के लिए प्रधानाचार्य को जिम्मेदार बता उनकी बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शन में यशस्वी श्रेष्ठा, उज्ज्वल विक्रम थापा, सुनील ईशर, पवन डेहला, मधुर यादव, अनुपम कंसल के अलावा क्षेत्रीय लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन


शान की मौत के लिए प्रिंसिपल जिम्मेदार
आगरा। नीना श्रेष्ठ ने अपने बेटे शान की मौत के लिए शेरवुड कालेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधु को जिम्मेदार बताया है। कहा कि छह दिन से शान बीमार था, उन्हें सूचना तक नहीं दी। शान के दोस्त ने बयान में कहा है कि उसे खून की उल्टी हुई तो प्रधानाचार्य ने इसे एग्जाम में शामिल न होने का बहाना बताया। संजय प्लेस स्थित होटल पंचरत्न में पत्रकारों को नीना ने बताया कि पूर्व में भी प्रधानाचार्य ने एक ट्रैक्टर ट्राली में 50 से अधिक बच्चाें को बिठाया था, इसके पलटने से दो बच्चाें की मौत भी हुई थी। इस पर लापरवाही पर प्रधानाचार्य को मैनेजमेंट बचाता रहा है। उज्ज्वल विक्रम थापा ने कहा कि प्रधानाचार्य पर आयकर सहित आपराधिक मामले चल रहे हैं। ओल्ड शेरवुडियंस एसोसिएशन के अध्यक्ष कामरेड रोहित पटेल ने कहा कि प्रिंसिपल की वजह से ऐतिहासिक कॉलेज बदनाम हो रहा है, मैनेजमेंट फिर भी खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                   
ये है मामला
काठमांडू के शान प्रजापति (14) नैनीताल के शेरवुड बोर्डिंग स्कूल में नौंवी का छात्र था। 14 नवंबर को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। परिजनाें का आरोप है बीमारी की सूचना नहीं दी और न ही उसका इलाज कराया गया। मामले की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। पोस्टमार्टम में शान की मौत सेप्टीसीमिया से होना बताया गया।


बिशप को 15 दिन का अल्टीमेटम
आगरा। रीना श्रेष्ठ के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने आगरा डायसिस के बिशप रेव्ह. डा. प्रेमप्रकाश हाबिल से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मय साक्ष्य अपना पक्ष रखा। 15 दिन में प्रधानाचार्य के न हटाने पर देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया। कहा नेपाली समाज सड़कों पर उतरेगा। उज्ज्वल विक्रम थापा ने कालेज की प्रतिष्ठा का हवाला देकर मासूम शान को न्याय देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शान की मां नीना श्रेष्ठ, यशस्वी श्रेष्ठ, विपिन डेलवाल रहे। आगरा डायसिस के प्रवक्ता आशीष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, निर्णय होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed