फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players showed their strength in the MLA sports competition and emerged victorious.

Agra News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बने विजेता

Tue, 09 Dec 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the MLA sports competition and emerged victorious.
विधायक खेल स्पर्धा
आगरा। विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रथम विधायक खेल स्पर्धा चल रही है। प्रतियोगिता में 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चौथे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। शुभारंभ एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह एवं एसडीएम सुमित सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग सब जूनियर तश्तरी फेंक में ललिता प्रथम, जूनियर वर्ग में रश्मी प्रथम और सीनियर वर्ग में सलोनी प्रथम रहीं। बालक सब जूनियर गोला फेंक में गोकरण प्रथम, जूनियर वर्ग में प्रशांत प्रथम और सीनियर वर्ग में अंकित प्रथम रहे। बालिका सब जूनियर गोला फेंक में ललिता प्रथम, जूनियर वर्ग में दीक्षा प्रथम और सीनियर वर्ग में रजनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बालक सब जूनियर खो-खो के फाइनल में यूपी एस नया बांस ने यूपी एस गोहेला को 10-0 से हराया। जूनियर वर्ग में श्री दान कुंवरि स्कूल ने राष्ट्रीय इंटर स्कूल को 23-7 से हराया। सीनियर वर्ग के फाइनल में सेंट वीएस कॉन्वेंट ने रामबाग को 11-4 से हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में यूपी एस नया बांस ने कंपोजिट विद्यालय खंदौली को 16-0 से हराया। जूनियर वर्ग में फाइनल में श्री दान कुंवरि स्कूल ने सन फ्लावर स्कूल को 3-1 से हराकर मैच जीता। सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में श्री दान कुंवरि स्कूल ने श्रीविमला देवी स्कूल को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल के फाइनल परिणाम में जूनियर बालिका वर्ग और सीनियर वर्ग में श्रीदान कुंवरि स्कूल ने राष्ट्रीय स्कूल बरहन को 25-10, 25-12 से हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में अमर विहार कॉलोनी ने चिरौली को 25-10, 25-8 से हराया।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मैच खेल गए। सब जूनियर बालिका एकल वर्ग में प्रतिज्ञा ने काजल को 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर वर्ग में प्रतिज्ञा ने रागिनी को 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सब जूनियर बालक एकल वर्ग में अनुराग ने भरत को 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर एकल वर्ग में आयुष ने समीर को 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सब जूनियर बालक डबल्स में प्रिंस और आदित्य की जोड़ी ने संस्कार और धर्मेंद्र को 21-19 से हराया। जूनियर बालक डबल्स में आयुष व मुकेश ने समीर और अनुराग को 21-10 से हराया।
मैच के दौरान एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह ने बैडमिंटन कोर्ट पर आकर बच्चों का प्रोत्साहन किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, व्यायाम शिक्षक अरुण कुमार सिंह, श्याम, सक्षम, दीपक और मंजीत ने भी सहयोग किया। खेल प्रभारी अनुज के निर्देशन में आयोजन किया गया।

बॉडी बिल्डिंग की अंतिम सूची
भार समूह 0-50 किग्रा भार वर्ग में कामरान प्रथम रहे। 50-55 किग्रा भार वर्ग में सचिन प्रथम, 55-60 किग्रा भार में अजीत प्रथम, 60-65 किग्रा भार में प्रशांत प्रथम, 65-70 किग्रा भार में रोहित प्रथम, 70-75 किग्रा भार में हेमंत प्रथम, 75-80 किग्रा भार में रिहान प्रथम रहे। इसी तरह पावरलिफ्टिंग में 53 किग्रा भार में रूद्र प्रताप प्रथम, 59 किग्रा भार में नरेश प्रथम, 66 किग्रा भार में राहुल प्रथम, 74 किग्रा भार में आशीष प्रथम, 83 किग्रा भार में अंकित प्रथम, 93 किग्रा भार में शिवा प्रथम और 105 किग्रा भार में प्रतीक प्रथम रहे।

आयोजन में ये भी रहे मौजूद
इस दौरान खेल निदेशक डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, आरएसओ संजय शर्मा, डॉ. स्वेतलाना, डॉ. राम निवास मुद्गल, डॉ. रीनेश मित्तल, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, हरी शंकर, दिनेश चंद्र, संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, शिखा झिगरान, कविता, दीपा की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed