Agra: अमर उजाला की मुहिम से जुड़े खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी, बोले- आगरा को सफाई में बनाएंगे नंबर वन
आगरा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए अमर उजाला की मुहिम से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव व विभिन्न खेलों के खिलाड़ी इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए रैलियां निकालेंगे। लोगों को जागरूक करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असंभव को संभव करेंगे... आगरा को स्वच्छता सर्वे में नंबर-1 बनाएंगे। इसी जोश के साथ अमर उजाला की मुहिम को मुकाम तक पहुंचाने के लिए खेल संघों के पदाधिकारी, कोच और खिलाड़ी स्वच्छता सर्वे अभियान से जुड़ रहे हैं। रविवार को अमर उजाला कार्यालय सिकंदरा के माधव हॉल में आयोजित बैठक में खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव व विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने अमर उजाला की इस मुहिम को शानदार पहल बताया।
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने कहा कि ताजमहल, जूता और पेठा के बाद आगरा को देश में नई पहचान दिलाने की जो मुहिम अमर उजाला ने शुरू की है, वह सराहनीय है। हमारी जिम्मेदारी और जोश हमें मुकाम तक पहुंचाएगा। राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी राजकुमार अत्री और राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी विकांशी चौहान ने रोज दो लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव हरदीप सिंह ने खेल एकेडमियों में इस अभियान को चलाने पर जोर दिया।
सफाई की ताकत बताएंगे
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों में स्वच्छता सर्वे अभियान के लिए भी नंबर-1 बनने का जोश पैदा किया जाएगा। उन्हें सफाई की ताकत बताई जाएगी।