फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players' fair will be held in Nehru Stadium from tomorrow

Agra News: नेहरू स्टेडियम में कल से लगेगा खिलाड़ियों का मेला

Fri, 08 Mar 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Players' fair will be held in Nehru Stadium from tomorrow
नेहरू स्टेडियम में कल से लगेगा खिलाड़ियों का मेला मैनपुरी। पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 10 मार्च से महिला खिलाड़ियों का मेला लगने जा रहा है। स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण महिला क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की आठ महिला टीमें भाग ले रही हैं। स्टेडियम प्रशासन प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 10 मार्च से नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जनपदों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, मैनपुरी और आगरा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को स्टेडियम में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


दो पूलों में बांटी गईं टीमें
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को दो पूल में बांटा गया है। पूल-ए में लखनऊ, आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद की टीम को शामिल किया गया है। जबकि पूल-बी में कानपुर, मेरठ, गोरखपुर और मैनपुरी की टीम को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पूल ए की टीम लखनऊ और आगरा के बीच 10 मार्च को सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed