फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players endured harassment for fear of ruining their future

Agra News: भविष्य खराब होने के डर से प्रताड़ना सहते रहे खिलाड़ी

Fri, 14 Nov 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Players endured harassment for fear of ruining their future
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ी भविष्य खराब होने के डर से प्रताड़ना सहते रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा और कोच कल्पना चौधरी के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से खिलाड़ियों का मनोबल टूट गया। इसके बाद उन्होंने भाजपा विधायक से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने खिलाड़ियों को आरएसओ व कोच द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को जांच के निर्देश दिए। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन, शिकायत के पांच दिन बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी। इधर, खिलाड़ियों का आरोप है कि आरएसओ और कोच अब उन पर शिकायत वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं। खिलाड़ियों ने विधायक से शिकायत की थी कि उन्हें अभ्यास के लिए उपकरण नहीं दिए जा रहे। उनके पंजीकरण फार्म भी आरएसओ ने रख लिए हैं। उनसे कहा जाता था कि शिकायत की तो किसी खेल के लायक नहीं रहोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed