फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plate prepared with one hundard twenty nine cooked dishes in Agra

ये है 233 विशेष व्यंजनों वाली थाली, विशेष खासियत ने बनाया देश में रिकार्ड

Tue, 30 Oct 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Plate prepared with one hundard twenty nine cooked dishes in Agra
233 लजीज व्यंजनों से सजी थाली। - फोटो : अमर उजाला

ताज महल के साथ लजीज व्यंजनों के लिए भी आगरा मशहूर है। अब इस खासियत को और खास बनाने के लिए नई पहल यहां के एक क्लब ने की है। इसने खाने के शौक को आगे बढ़ाते हुए देश की सबसे बड़ी थाली ही बना डाली। इसकी खासियत में देश के सभी राज्यों के खास व्यंजन हैं। ये उपलब्धि गुरमे क्लब के नाम पर दर्ज हुई है।

विज्ञापन


गुरमे क्लब ने देश के 29 राज्यों के 233 व्यंजनों को एक थाली में परोसा। हर राज्य के ये खास व्यंजन हैं। इन्हें क्लब की महिलाओं ने घर पर ही तैयार किया है। कटोरी में सभी व्यंजनों को थाली के चारों ओर ऐसे सजाया गया है कि उसका आकार बहुत बड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


इन व्यंजनों की कटोरी के साथ पूरी थाली का आकार साढ़े छह फीट है। गुरमे क्लब की महिलाओं ने थाली का शो होटल क्लार्क में किया। गुरमे क्लब की अध्यक्ष रेणुका दंग और मयूरी ने बताया कि 29 राज्यों के विशेष व्यंजनों को थाली में परोसा गया है। ये सभी व्यंजन महिलाओं ने अपने-अपने घर में तैयार किए हैं। इस थाली को दिल्ली से इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के प्रतिनिधि विभा भाटिया और राहुल भाटिया ने इसका परीक्षण कर प्रमाण पत्र भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े छह फीट लंबी थाली में उत्तर भारत, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, मणीपुर, मेघालय, पश्चिमी बंगाल, आसाम, ओडिसा, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनांडु, गोआ समेत सभी 29 राज्यों के 233 पकवान सजाए गए। मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन ने संस्था के अनूठे रिकार्ड्स की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए गौरव बताया।

विशिष्ट अतिथि कमिश्नर की पत्नी अर्चना कुमार और डीएम की पत्नी हेमलता एनजी ने कांसेप्ट की तारीफ करते हुए व्यंजन बनाने की बारीकी भी जानी। क्लब अध्यक्ष रेणुका ढंग ने बताया कि क्लब ने सबसे बड़ी थाली और सबसे ज्यादा व्यंजन बनाने का रिकार्ड बनाया है। इससे पहले दिल्ली में साढ़े चार फीट की थाली बनाई गई थी। इस कांसेप्ट पर एक महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। सदस्यों ने अपने घर पर ही व्यंजन तैयार किए।

क्लब उपाध्यक्ष मयूरी मित्तल ने बताया कि थाली राष्ट्रीय एकता का भी संदेश देती है। व्यंजन बनाने के लिए कई मसाले संबंधित राज्यों से भी मंगवाने पड़े। कार्यक्रम में अंजलि कर्दम कोहली, माला सड़ाना, रिचा रल्ली, डॉ. दीपिका गुप्ता, अंजू लालवानी, सिमरन अवतानी, दिव्या गोयल, मीनाक्षी, रेनू भगत आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed