फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plastic Waste Funeral Procession Planned in Villages to Promote Cleanliness Drive in Agra

UP: गांवों में निकलेगी प्लास्टिक कचरे की 'शव यात्रा', अनोखे अभियान की तैयारी

Wed, 20 May 2026 11:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 11:41 AM IST
सार

आगरा में गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर अनोखा अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें प्लास्टिक कचरे की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी पंचायतों को श्रमदान, जागरूकता और कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Plastic Waste Funeral Procession Planned in Villages to Promote Cleanliness Drive in Agra
प्लास्टिक कचरा - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा के गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर एक अनूठा अभियान शुरू होगा। जनसहयोग से प्लास्टिक कचरा बीनकर गांव-गांव इसकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक में ये अहम निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों, युवाओं, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर श्रमदान के जरिए प्लास्टिक के खिलाफ यह जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। पंचायत सफाई कर्मचारियों को भी अपनी पंचायत में हर माह 10 किलो प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों के लंबित आवेदनों पर जिलाधिकारी नाराज
व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की समीक्षा के दौरान 3,882 आवेदन लंबित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी आवेदनों का सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि दूसरी किश्त जारी करने से पहले लाभार्थी का जीपीएस युक्त फोटो अनिवार्य होगा।

 
विज्ञापन

गर्मी में लगेंगे प्याऊ, एडीओ को नोटिस
भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी पंचायतों, हाट-बाजारों व प्रमुख स्थानों पर छाया, प्याऊ और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, 104 ग्राम पंचायतों में बनी डिजिटल लाइब्रेरी के सौंदर्यीकरण का काम 31 मई तक पूरा करने को कहा है। बैठक से बिना पूर्व सूचना के नदारद रहे एडीओ फतेहाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed