फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plaster of the balcony of SN's academic building fell caretaker got injured narrow escapees

Agra: एसएन की एकेडमिक बिल्डिंग के छज्जे का प्लास्टर गिरा, तीमारदार हुआ घायल; बाल-बाल बचे लोग

Wed, 20 Dec 2023 12:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 12:31 AM IST
सार

 एसएन मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक बिल्डिंग के छज्जे का प्लास्टर गिरने के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराकर उधर से गुजरने पर रोक लगा दी है। 
 

विज्ञापन
Plaster of the balcony of SN's academic building fell caretaker got injured narrow escapees
एकेडमिक बिल्डिंग के छज्जे का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक बिल्डिंग के छज्जे का प्लास्टर अचानक से गिर गया। इस मलबे की चपेट में आकर वहां से गुजर रहा एक तीमारदार घायल हो गया, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वहां बैरिकेडिंग कराई।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की बहुमंजिला अकेडमी बिल्डिंग का छज्जा मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत के नीचे से गुजर रहा एक तीमारदार सिर में गिट्टी लगने से चोटिल हो गया। अन्य तीमारदार बाल-बाल बचे। हादसे के तुरंत बाद यहां बैरिकेडिंग कर दी गई, जिससे कोई उधर से नहीं गुजरे। 
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमारत बहुत पुरानी है। सन् 1965 में इसे बनाया गया था। नई बिल्डिंग तैयार कराई जा रही है। तब तक छज्जे की मरम्मत करा दी जाएगी। बता दें एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसा हादसा पूर्व में भी हो चुका है। कुछ साल पहले एसएन मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टाइल गिर गई थी, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। वो परिवार के बच्चे का इलाज कराने के लिए आया था। बाद में मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी बिल्डिर को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed