{"_id":"6a014d55d7f033f34909fc6e","slug":"planned-killing-alleged-in-agra-transporter-case-gst-officer-s-associate-named-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा नहीं हत्या: ट्रांसपोर्टर को कार से कुचला, इस तरह किया कत्ल किसी को शक न हो; खौफनाक CCTV आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा नहीं हत्या: ट्रांसपोर्टर को कार से कुचला, इस तरह किया कत्ल किसी को शक न हो; खौफनाक CCTV आया सामने
Mon, 11 May 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 09:00 AM IST
सार
आगरा के ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस जांच में जीएसटी अधिकारी के करीबी रवि यादव की लोकेशन घटनास्थल पर मिलने के बाद हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शाहगंज के मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी। कार से टक्कर मारकर उनकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी। जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने हादसे की धारा को हत्या की धाराओं में बदल दिया है।
विज्ञापन
जीएसटी अधिकारी के पति का करीबी रवि यादव मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर उसकी लोकेशन मिली थी। मृतक के परिजन के आरोप से संदेह के घेरे में आए लोगों पर भी पुलिस जल्द कार्रवाई कर सकती है। शाहगंज के मेवाती गली निवासी ट्रांसपोर्टर असगर अली 3 अप्रैल की रात अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी से ट्रक में जूते का माल लेकर जयपुर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के कौरई टोल के पास उनका ट्रक जीएसटी के सचल दस्ते ने रोका था। वहां से ट्रक और चालक को जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय भेजा गया था। असगर वहां से अकेले लौटे थे। 4 अप्रैल की सुबह मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में उनका शव मिला था। सीसीटीवी में पैदल जा रहे असगर अली को एक कार टक्कर मारकर भागती दिखाई दी थी। परिजन महिला जीएसटी अधिकारी, उनके पति, चालक, पति के करीबी रवि यादव और अन्य पर साजिश कर हत्या कराने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस मामले को हादसा मान रही थी। कई दिन बाद हादसे की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस ने जब जांच की तो संदेह के घेरे में आए रवि यादव की लोकेशन घटनास्थल पर मिली। जहां कार को छिपाया गया। वहां भी उसके होने के प्रमाण मिले। कार का चालक जालौन निवासी प्रेम नारायण था। पुलिस को पता चला कि प्रेम नारायण आगरा में एक गोशाला में काम करता है और कार उसके पास आगरा में ही रहती थी। रवि लोगों को जीएसटी अधिकारी के पति का रिश्तेदार बताता था। घटना के बाद आरोप लगते ही रवि, प्रेम नारायण, जीएसटी अधिकारी, उनके नगर निगम में अधिकारी पति समेत अन्य भूमिगत हो गए। रवि यादव की लोकेशन पुलिस को प्रयागराज में मिली है। उसकी तलाश में टीम लगाई गई है।
जीएसटी अधिकारी से चल रहा था विवाद
ट्रांसपोर्टर असगर अली का ट्रक पूर्व में जीएसटी अधिकारी ने पकड़ा था। असगर ने उनके ऊपर वसूली की रकम न देने पर गलत तरीके से चालान और कार्रवाई का आरोप लगाया था। जीएसटी अधिकारी ने असगर अली पर चौथ मांगने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। असगर अली ने भी कई जगह जीएसटी अधिकारी की शिकायत की थी। मौत से दो दिन पहले ही
ट्रांसपोर्टर असगर अली का ट्रक पूर्व में जीएसटी अधिकारी ने पकड़ा था। असगर ने उनके ऊपर वसूली की रकम न देने पर गलत तरीके से चालान और कार्रवाई का आरोप लगाया था। जीएसटी अधिकारी ने असगर अली पर चौथ मांगने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। असगर अली ने भी कई जगह जीएसटी अधिकारी की शिकायत की थी। मौत से दो दिन पहले ही
असगर ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी जान का खतरा बताया था। रवि यादव और उसके साथी पर भ्रामक बातें पोस्ट करने ,समझौते का दबाव बनाने और चौथ मांगने का आरोप लगाया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या की धारा लगाई गई है। घटना के तार जीएसटी कार्यालय में वसूली से जुड़ने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। हर दोषी पर कार्रवाई होगी।