फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   plan of killing uncle was made by seeing tv serial in agra

टीवी सीरियल देखकर बनाया मामा की हत्या का प्लान, सात घंटे रहा शव के साथ

Fri, 12 May 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 May 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
plan of killing uncle was made by seeing tv serial in agra
शिवम उर्फ रजत - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा में केके नगर के सामने नीरव निकुंज में की गई कासगंज के सहावर निवासी इंजीनियर संदीप कुमार की हत्या मामले में शुक्रवार को कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हुए। हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार संदीप के भांजे शिवम उर्फ रजत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने वारदात की साजिश टीवी सीरियल देखकर रची थी। मामा ने उसे दो बार बेरहमी से पीटा था। पिटाई वह बर्दाश्त नहीं कर पाया।
विज्ञापन


संदीप (27) कासगंज के सहावर के मायांसुर गांव के रहने वाले थे। वह गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी वीएनएल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। रजत (20) फिरोजाबाद केआर्यनगर का रहने वाला है। आगरा में नीरव निकुंज में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी देवेन्द्र सिंह चंदेल के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन


यहीं पर उसने सात मई की दोपहर तीन बजे संदीप की हत्या की। इसके बाद शव के सात टुकड़े कर बैग में भरकर सिकंदरा आरओबी के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक आया था। शव के सिर समेत कई हिस्से अभी तक नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत ने संदीप के कोसीकलां के ढाबे से अपहरण की झूठी कहानी बताई थी। इस पर संदीप के भाई देवेन्द्र ने कोसीकलां में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रजत को कोसीकलां पुलिस ने हिरासत में लिया। हत्या आगरा के सिकंदरा में हुई थी। इसलिए अब केस सिकंदरा थाना ट्रांसफर कर दिया गया है। रजत को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ,उसने पूछताछ में बताया कि मामा ने कपड़े बेचने का बिजनेस कराया था। इसके लिए संदीप ने लाखों रुपये दिए। इसमें से काफी पैसा वह आईपीएल के सट्टे में हार गया। इसकेबाद संदीप उसे जलील करने लगे थे। इसी से उसके मन में मामा के लिए नफरत पैदा हो गई। उसने एक महीने पहले अपराध पर आधारित धारावाहिक में देखा कि हत्या कर शव को बैग में पैक कर ठिकाने लगाया गया। तभी उसने हत्या की साजिश का ताना बाना बुन लिया था। भगवान टाकीज से मांस काटने वाला हथियार और दो बैग खरीदकर लाया। एक बैग में पैक करके लाश के टुकड़े फेंके। दूसरा कमरे पर मिला। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मामा की गर्लफ्रेंड से कर ली थी दोस्ती

plan of killing uncle was made by seeing tv serial in agra
संदीप (‌file photo) - फोटो : अमर उजाला
रजत पर संदीप के गुस्से की एक और वजह पुलिस की जांच में सामने आई है। एक तो रजत ने काफी पैसा अपनी फिरोजाबाद निवासी गर्ल फ्रेंड पर लुटाया। इसका पता चलने पर संदीप नाराज हुए। उन्होंने उसकी गर्ल फ्रेंड को फोन करके बता दिया था कि रजत कुछ नहीं करता है, सट्टा खेलता है। इसके चलते एक महीने पहले गर्ल फ्रेंड ने रजत से दूरी बना ली।

दूसरी वजह यह रही कि संदीप की आगरा के दयालबाग क्षेत्र की एक गर्ल फ्रेंड थी। वह रजत की गैरहाजिरी में उसे लेकर उसके (रजत के) कमरे पर आते थे। इसका रजत को पता चल गया था। उसने भी उससे दोस्ती कर ली। इसका पता चलने पर संदीप बहुत नाराज हुए। रजत ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह उस पर शक करने लगे।

उसका मोबाइल चेक करते। फेसबुक  और व्हाट्स एप की चैटिंग पर नजर रखते। उसकी कॉल डिटेल तक देखते। यह उसे बहुत बुरा लगता था। उसने सोच लिया कि मामा का काम तमाम करके ही रहेगा। हालांकि पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपनी महिला मित्र का नाम नहीं बताया।

तेजाब से साफ किए खून के निशान

plan of killing uncle was made by seeing tv serial in agra
Murder
यह तो रजत ने गुरुवार को ही बता दिया था कि संदीप को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। सिर में पत्थर मारकर हत्या की। इसके बाद मांस काटने वाले हथियार से शव के टुकड़े किए। शुक्रवार को उसने बताया कि पूरे कमरे में खून हो गया था। इसे पानी से साफ किया लेकिन निशान नहीं गए। इस पर उसने टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से कमरा साफ किया। इसकेबावजूद कुछ निशान रह गए। जिस बेड पर खून किया था, उसका गद्दा और चादर घर के पीछे ले जाकर जला दिए थे। इनकी राख पड़ी है। उसने बताया कि वह दस दिन पहले दीवान सिंह चंदेल के मकान पर रहने आया था। इससे पहले इसी कालोनी में दूसरे मकान पर किराए में रहता था। किराया संदीप ही भरते थे। वह हत्या करने के साथ सात घंटे शव केसाथ रहा। रात करीब दस बजे शव को फेंककर आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed