{"_id":"597b30024f1c1bc84d8b4c28","slug":"pirated-accessories-of-apple-is-being-sold-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी तो एप्पल के नाम पर नहीं खरीद रहे ये एसेसरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आप भी तो एप्पल के नाम पर नहीं खरीद रहे ये एसेसरीज
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
नकली एसेसरीज
- फोटो : अमर उजाला
एप्पल कंपनी के मोबाइल की नकली एसेसरीज आगरा के शाह मार्केट में बेची जा रही है। इसकी सूचना पर गुरुवार को कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ तीन दुकानों पर चेकिंग की। इस दौरान नकली सामान भी पकड़ा गया। पुलिस ने सामान कब्जे में ले लिया। उधर, चेकिंग के विरोध में दुकानदारों ने थाना हरीपर्वत का घेराव कर लिया। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
कंपनी के प्रतिनिधि कंवलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कंपनी के मोबाइल की नकली एसेसरीज शाह मार्केट में बेची जा रही है। इस पर दो दिन पहले पड़ताल की गई। इसमें तीन दुकानों पर नकली सामान बेचे जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसएसपी से शिकायत की गई। गुरुवार को पुलिस के साथ चार सदस्य शाह मार्केट पहुंचे।
तीन दुकानों पर चेकिंग की गई। यहां से एपल के मोबाइल चार्जर, ईयर फोन आदि बिकते पाए गए। इस कार्रवाई से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानों के शटर गिर गए। कंपनी के प्रतिनिधि सामान को कब्जे में लेकर थाने पर आ गए। बाद में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और दुकानदार थाने पर आ गए। उन्होंने कार्रवाई का गलत ठहराया। उन्होंने टीम पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।