फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pipes touched by high tension line during repair of hand pump one dead nine burnt

आगराः हैंडपम्प की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन से छुआ पाइप, एक की मौत, नौ झुलसे

Mon, 09 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pipes touched by high tension line during repair of hand pump one dead nine burnt
हादसे में घायलों को अस्पताल में देखने के बाद चिकित्सकों से बात करतीं बाह विधायक - फोटो : अमर उजाला
मनसुखपुरा के गांव टोडा में किसान राजवीर के घर के बाहर रविवार सुबह 11 बजे हैंडपंप की मरम्मत किए जाते समय इसका पाइप ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप में उतरे करंट से राजवीर के बेटे कोमल (20) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिवार के आठ लोग और पड़ोस का एक युवक झुलस गए। उनकी हालत गंभीर है। हैंडपंप ठीक कराने के लिए परिवार के सभी सदस्य उसकी पाइप को निकालने में जुटे थे।

ये भी पढ़ें: कासगंजः कर्ज में डूबे व्यापारी का शव मिला, सुसाइड नोट में लिखी 'तंगी' की कहानी
विज्ञापन


इसके लिए नीम के पेड़ पर गिर्री लगाकर पाइप खींची जा रही थी। इसी दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गई। पाइप में करंट आ गया। उस समय पूरे परिवार ने पाइप पकड़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को जोर का झटका लगा। कोमल की मौत हो गई। राजवीर (60), उनकी पत्नी प्रयागो देवी (55), दो पुत्रवधू सुनीता (28) पत्नी हरिबाबू और अनिता पत्नी कोमल, दो नाती शंकर (आठ) और दया शंकर (छह) व पड़ोसी शेखर (17) पुत्र रामनरेश झुलस गए।

चीख-पुकार पर जुटे लोग इन्हें लेकर पहले स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट गए और फिर फतेहाबाद स्थित एसआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में सबकी हालत गंभीर होने पर शांति मांगलिक हॉस्पिटल आगरा ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: मैनपुरीः जिला अस्पताल से सात महीने का बच्चा चोरी, 90 मिनट में पुलिस ने किया बरामद 

विधायक पक्षालिका सिंह, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा, ब्लाक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे। एसडीएम बाह महेश प्रकाश गुप्ता ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। ऊर्जा निगम के एसडीओ पिनाहट मनोज महाजन ने बताया कि टीम को सर्वे के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed