फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pipeline bursts during Namami Gange work; residents grapple with water crisis.

Agra News: नमामि गंगे के कार्य में फटी पाइपलाइन, पानी के संकट से जूझे लोग

Fri, 19 Jun 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Pipeline bursts during Namami Gange work; residents grapple with water crisis.
आगरा। पुरानी मंडी रोड स्थित विक्टोरिया पार्क के पास बुधवार दोपहर नमामि गंगे परियोजना के तहत सड़क सुधार कार्य के दौरान जलकल विभाग की 8 इंच की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना के कारण बृहस्पतिवार सुबह रकाबगंज, छीपीटोला, कुम्हारपाड़ा, जिलाधिकारी कंपाउंड, मोहनपुरा, बालूगंज और ताजगंज सहित शहर के कई बड़े इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी में पानी के संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ताजगंज जोन ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर विक्टोरिया पार्क के निकट मजार के सामने पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश जल निगम की कार्यदायी संस्था ने सड़क सुधार कार्य के दौरान भारी-भरकम रोलर चला दिया। अत्यधिक दबाव के कारण भूमिगत पाइप लाइन फट गई। पानी की बर्बादी रोकने और मरम्मत कार्य के लिए जलकल विभाग को तत्काल संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि जल निगम की कार्यदायी संस्था और नमामि गंगे परियोजना के ठेकेदार के माध्यम से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। देर शाम तक कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल की जा सकी। कहा कि शुक्रवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। साथ ही कहा कि पाइप लाइन को हुए नुकसान और उसकी मरम्मत में आने वाला पूरा खर्च जिम्मेदार कार्यदायी संस्था से वसूला जाएगा। साथ ही भविष्य में भूमिगत लाइनों के पास काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed