{"_id":"5d7e7f178ebc3e93ca6f7998","slug":"pipe-leak-agra-news-agr405822552","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की केबिल डालते समय रामनगर में फटी पानी की पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की केबिल डालते समय रामनगर में फटी पानी की पाइप लाइन
विज्ञापन
रामनगर में बिजली लाइन डालने के लिए की गई खोदाई
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से रामनगर में दो स्थानों पर पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटने से रामनगर, संतनगर, आजाद नगर सहित करीब 12 मोहल्लों में पानी की सप्लाई रविवार को बाधित रही। पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए नगर निगम के अधिकारी दिन भर प्रयास करते रहे। लेकिन देर शाम तक लाइन ठीक नहीं हो सकी। सोमवार को भी रामनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रही।
बिजली की केबिल अंडरग्रांउड डालने के लिए विद्युत विभाग ने आगरा की एक कंपनी को ठेका दिया है। शनिवार रात ठेकेदार के कर्मचारी मशीन से बिजली की केबिल को जमीन के अंदर डाल रहे थे। तभी रामनगर क्षेत्र में चौड़ी गली के पास और बगीची के पास मशीन ने पानी की पाइप लाइन फट गई। रविवार सुबह सप्लाई शुरू होने पर इसकी जानकारी जलकल विभाग के अधिकारियों को हो सकी।
पाइप लाइन फटने की सूचना पर अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लाइन को ठीक कराने के लिए प्रयास किए। दोनों स्थानों पर करीब पांच फीट तक लाइन फटी होने के कारण देर शाम तक नगर निगम के अधिकारी पाइप लाइन ठीक नहीं करा सके। जिसके चलते रविवार को पूरे दिन रामनगर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित रही।