फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pink Bus Service from agra

प्रशिक्षित चालकों के अभाव से दम तोड़ रही पिंक बस सेवा, आए दिन सामने आ रहीं खामियां

Thu, 09 May 2019 12:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Pink Bus Service from agra
पिंक बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को सुरक्षित सफर कराने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाली ‘पिंक बस’ का संचालन आगरा का परिवहन निगम नहीं कर पा रहा है। एक माह बीतने के बाद भी इन बसों के लिए प्रशिक्षित चालक नहीं मिल पा रहे हैं। यही कारण है कि नौ रूटों की जगह महज एक या दो रूट पर ही यह बसें संचालित हो रही हैं। इसके संचालन की सही जानकारी नहीं होने के कारण आए दिन खामियां सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च से प्रदेश के चुनिंदा शहरों में केवल महिलाओं के लिए पिंक बसों का संचालन शुरू किया गया था। एक अप्रैल को आगरा परिक्षेत्र को भी नौ पिंक बसें मिली थीं। वातानुकूलित बसों में दो एलईडी लगी हुई हैं। पैनिक बटन की सुविधा है। 
विज्ञापन


सामान्य बसों से इनका किराया 25 फीसदी अधिक है। यह बसें केवल महिलाओं और उनके बच्चों के लिए संचालित की गई। ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी शुरू की गई मगर सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। केवल आगरा से दिल्ली के लिए सवारियां मिल जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है प्रशिक्षित चालक

इस कारण विभिन्न निर्धारित रूटों पर कई दिन तक खाली ही बसों का संचालन किया गया। घाटे का सौदा होने के कारण इन बसों में अब पुरुषों को भी यात्रा करवाई जा रही है। इसके बाद भी कई रूटों पर सभी बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इनके लिए प्रशिक्षित चालक, परिचालक नहीं हैं। 

आगरा फोर्ट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके लोहानी ने बताया कि यह उच्च तकनीक की बसें हैं। चालक प्रशिक्षित नहीं हैं। इस कारण दिक्कत आ रही है। उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। कुछ रूटों पर दिक्कतें हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है।

इन रूटों पर तय किया संचालन
आगरा से दिल्ली- दो बसें
आगरा-मुरादाबाद- दो बसें
आगरा-बरेली -   दो बसें
आगरा-अलीगढ़- दो बसें
आगरा देहरादून- एक बस

आए दिन हो रहीं खराब

पिंक बस सेवा की बसों में प्रेशर पाइप के बार-बार फटने की समस्या सामने आ रही है। बुधवार को भी देहरादून जाने वाली बस को प्रेशर पाइप फटने के कारण निरस्त किया गया। इसके अलावा धुआं उठने, लोज नहीं लेने, कई बार इसके गेट नहीं बंद होने की समस्याएं सामने आ रही हैं। एक बस 25 अप्रैल से खराब खड़ी हुई है। इस तरह नौ में से पांच बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। 
बच्चे दबा देते हैं पैनिक बटन

इस बस में हर सीट के ऊपरी हिस्से पर पैनिक बटन लगा हुआ है। महिलाएं किसी तरह की आपात स्थिति होने पर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका सीधा संबंध पुलिस कंट्रोल रूम से है। पुलिस कंट्रोल रूम से बस के चालक, परिचालक पर कॉल आती है। 

इस बस का संचालन करने वाले एक चालक ने बताया कि आए दिन बच्चे इस बटन को दबा देते हैं तो पुलिस से कॉल आती है, लेकिन अभी तक किसी महिला ने इस बटन का प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed