{"_id":"6949b41c838a1a9d940e126c","slug":"pilot-project-launched-to-monitor-stray-dogs-agra-news-c-364-1-ag11005-122730-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निराश्रित कुत्तों की निगरानी के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निराश्रित कुत्तों की निगरानी के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Tue, 23 Dec 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर में निराश्रित कुत्तों की संख्या और उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने तकनीक आधारित पहल शुरू की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 250 कुत्तों को माइक्रोचिप लगाई जाएगी। इससे हर कुत्ते की पहचान, नसबंदी और टीकाकरण की जानकारी डिजिटल तरीके से ट्रैक की जा सकेगी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि माइक्रोचिपिंग से एक ही कुत्ते को बार-बार पकड़ने या अनावश्यक शेल्टर होम भेजने की समस्या खत्म होगी। इसके अलावा कुत्तों की गिनती, क्षेत्रवार मूवमेंट और काटने की घटनाओं की निगरानी होगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहने पर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा, ताकि नागरिक सुरक्षा और पशु कल्याण दोनों सुनिश्चित हो सकें।
विज्ञापन