{"_id":"5dc7bed68ebc3e5b4507ef7e","slug":"pig-killed-a-five-year-old-girl-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: खूंखार सुअर ने पांच साल की बच्ची को मार डाला, बचाने गए युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: खूंखार सुअर ने पांच साल की बच्ची को मार डाला, बचाने गए युवक को किया घायल
Mon, 11 Nov 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृतक बच्ची माही नूर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कासगंज में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां पांच वर्षीय बच्ची को सुअर ने मार डाला। मासूम को बचाने गए एक युवक को भी सुअर ने हमलाकर घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
शहर की गंगेश्वर कालोनी में खुले में शौच को गई मासूम पर सुअरों ने हमला बोल दिया। खूंखार हुए सुअरों ने चबाकर मासूम को लहूलुहान कर दिया। बचाव को गए युवक भी पर हमला कर दिया।
मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक घटना को देख हर कोई द्रवित दिखाई दिया। घटना के बाद पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

गंगेश्वर कालोनी निवासी माहीनूर (5) पुत्री हसरूद्दीन शनिवार की देर शाम घर के बाहर कालोनी में ही शौच के लिए गई। जब वह खाली प्लॉट पर शौच के लिए बैठी, इसी बीच कई सुअर वहां आ गए और मासूम पर हमला कर दिया।
सुअरों के हमले से मासूम चीखी चिल्लाई। सुअर मासूम को नोंच रहे थे। यह देखकर इकरार हुसैन बचाव के लिए दौड़ा। जब वह सुअरों को हटा रहा था तो खूंखार हुए कुछ सुअरों ने उस पर भी हमला बोल दिया। कॉलोनी के तमाम लोग लाठी डंडा लेकर सुअरों को भगाने दौड़े, तब तक मासूम बालिका का मांस नोंच कर सुअरों ने लहू लुहान कर दिया।
परिजन मासूम को इलाज के लिए ले गए। लेकिन मासूम की स्थिति बेहद गंभीर थी, उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन मासूम के शव को देर रात्रि घर ले आए। मासूम की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार की सुबह डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी लवकुश गुप्ता और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सहानुभूति जताने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि राजवीर साहू भी पहुंचे।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा है कि यह एक दर्दनाक घटना है। सुअरों के हमले से मासूम की मौत हुई है। राजस्व विभाग एवं पालिका के अधिकारियें को मौके पर भेजा गया है। पालिका को निर्देश दिए है कि वह सुअरों के लिए बाड़े का इंतजाम करें। कोई भी आवारा सुअर सड़क पर दिखाई न दे।