फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pictures are neat and clean... piles of filth are smiling.

Agra News: तस्वीरें साफ-सुथरी...मुस्कुरा रहे गंदगी के ढेर

Sat, 19 Sep 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Pictures are neat and clean... piles of filth are smiling.
गंदगी के ढेर। 
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू थामी, फोटो खिंचवाईं और सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर साफ-सुथरी तस्वीरें भी पोस्ट की गईं। महज एक दिन बाद ही स्वच्छता ही सेवा अभियान की हकीकत बेनकाब हो गई।
विज्ञापन

शहर के मंदिरों, अस्पतालों, आवासीय कॉलोनियों, रेलवे स्टेशन और स्मारकों के पास कचरे के ढेर लगे नजर आए। 156 घंटे के महाभियान और एक माह के विशेष अभियान के पहले 36 घंटे में सड़कों पर कोई बदलाव नहीं दिखा। शहर के 100 वार्डों में झाड़ू लगाकर सफाई के दावे किए गए। सफाई के खोखले दावों के बीच शहर की सड़कें कचरे से भरी नजर आईं।
विज्ञापन


- बाग फरजाना- स्कूल के पास और विधायक के घर के सामने ही कचरे का ढेर लगा है।
- सेक्टर 16- पुष्पांजलि गार्डेनिया के पास बरगद के पेड़ के नीचे पूजा के लिए बनाए गए चबूतरे के पास कचरा पड़ा दिखा।
- आवास विकास- 400 मीटर लंबी सड़क पर अस्पताल के नजदीक कचरे के ढेर दोनों ओर लगे हैं।
- पर्यटन थाना : फतेहाबाद रोड पर ताजनगरी में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही के बीच सड़क पर ऐसा हाल दिखा।
------------
पार्षदों ने साधा निशाना
बसपा पार्षद कप्तान सिंह ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद है। सड़कों पर लगे कचरे के ढेर इसका सबूत हैं। सफाई के अभियान के नाम पर केवल फोटो खिंचाए गए हैं। हम हर दिन निगम की पोल खोलेंगे। राजनगर के बसपा पार्षद बंटी माहौर ने भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर पहले से सफाई हो रही थी तो मेयर, नगर आयुक्त को झाड़ू लगाने की नौबत ही क्यों आई। सिकंदरा से आगरा कैंट तक रेल लाइन के किनारे कचरा डाला जा रहा है। आगरा की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

स्वच्छता ही सेवा अभियान एक माह तक चलेगा। इस विशेष अभियान में खाली प्लॉट, नए डलावघर समेत सभी जगहें शामिल की जा रही हैं। कुछ दिनों में फर्क दिखेगा। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त

गंदगी के ढेर। 

गंदगी के ढेर। 

गंदगी के ढेर। 

गंदगी के ढेर। 

गंदगी के ढेर। 

गंदगी के ढेर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed