{"_id":"5e0c251d8ebc3e87a413fbe5","slug":"physical-harassment-with-10th-class-girl-student-by-three-children-married-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के पिता ने दसवीं की छात्रा नाम बदलकर किया प्यार का नाटक, फोटो खींच किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों के पिता ने दसवीं की छात्रा नाम बदलकर किया प्यार का नाटक, फोटो खींच किया दुष्कर्म
Wed, 01 Jan 2020 02:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म (डेमो)
आगरा में थाना लोहामंडी क्षेत्र की दसवीं की छात्रा ने तेलीपाड़े के 32 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का कहना है कि युवक ने नाम बदलकर उसके साथ प्यार का नाटक किया और धोखे से फोटो खींच लिए। उन फोटो से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकेबाद फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए।
छात्रा ने तहरीर में बताया है कि वह उससे चार साल पहले मिली थी। उसने एक युवती को जाल में फंसा रखा था। उस युवती ने ही दोस्ती कराई थी। वह खुद को अविवाहित बताता था।
उस पर शक नहीं हुआ। इस बीच उसने उसके धोखे से फोटो खींच लिए। वह उसके फरेब के जाल में फंसी हुई थी, इस कारण उसकी साजिश को पहचान नहीं पाई।

Trending Videos
जब उसे पता चला कि वह शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है तो उससे दूरी बना ली। अब उसका असली रूप सामने आया। उसने फोटो दिखाकर कहा कि वह इन्हें वायरल कर देगा। धमकी देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं।
कहता था कि अगर पुलिस से शिकायत की तो इतना बदनाम कर देगा कि शहर में रह नहीं पाएगी। वह उसके घर के चक्कर काटने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन तो वह डरी सहमी रही लेकिन आखिर में तय किया कि इस तरह भी क्या जीना, जो होना है हो जाए।
उसने उससे कह दिया कि अगर धमकी दी तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी। इस पर उसने उसके फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। लोहामंडी थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी उस्मान उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।