फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photo with AK-47 clicked five years ago went viral by mistake

एके-47 के साथ वाली फोटो: पांच साल पहले खिंचवाई थी तस्वीर, गलती से हो गई वायरल; पहुंचा सलाखों के पीछे

Fri, 01 Sep 2023 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 11:45 AM IST
सार

पांच साल पहले एके-47 के साथ खिंचवाई फोटो अब वायरल हुई तो युवक के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। 
 

विज्ञापन
Photo with AK-47 clicked five years ago went viral by mistake
एके-47 के साथ वाली फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पांच साल पहले पुलिसकर्मी से शौक में एके-47 लेकर फोटो खिंचाना आज भारी पड़ गया। किसी ने फेसबुक एकाउंट से अब युवक का फोटो उठाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे ट्वीट किया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। डीसीपी सिटी ने पूरे प्रकरण में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

ये है मामला 

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर घाट बजरिया, एत्माद्दौला के कासिम अब्बासी नामक युवक का फोटो हाथ में एके-47 लिए वायरल हुआ। वह एक दुकान में बैठा नजर आ रहा था। किसी ने कार्रवाई के लिए ट्वीट किया था। छानबीन में पता चला कि घाट बजरिया, एत्मादुद्दौला का कासिम पूर्व में मोबाइल शॉप चलाया करता था। एत्मादुद्दौला पुलिस ने उसे पकड़ा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिस्तर पर शौहर की हैवानियत: सोते हुए किया घिनौना काम...दर्द में तड़पती रही पत्नी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी से लेकर खिंचवाई थी फोटो 

उसने पूछताछ में बताया कि जब दुकान चलाता था तब पुलिसकर्मी दुकान पर आया करते थे। एक दिन उसने शौक में पुलिस कर्मी से हथियार लेकर फोटो खिंचाई थी। उसी समय अपनी फेसबुक पर अपलोड किया था। उसी फोटो को किसी ने निकालकर वायरल किया है।


ये भी पढ़ें - UP: एटा सीएमओ और महिला कर्मचारी का कनेक्शन सच या झूठ? सोशल मीडिया पर फजीहत; अब समझौते के प्रयास

शांतिभंग में किया चालान

 पुलिस ने कासिम का शांति व्यवस्था भंग करने की धारा के तहत चालान किया। सरकारी हथियार उसके हाथ में किसने दिया। इसकी जांच चल रही है। डीसीपी सिटी ने पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी को दी है।

ये भी पढ़ें - छह साल बाद जागा प्यार: एक तकरार ने पति-पत्नी को कर दिया था अलग, अब दोनों रहेंगे साथ-साथ; ऐसे बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed