फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photo of Mathematics and Biology paper taken before the exam started went viral by mistake

UP Board Paper Leak: परीक्षा शुरू होने से पहले खींचा गणित और जीव विज्ञान के पेपर का फोटो, गलती से हुए वायरल

Fri, 01 Mar 2024 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

UP Board Biology Paper Leak News: यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होते ही व्हाट्सएप पर गणित और जीव विज्ञान के पेपर आ गए। इस मामले में कालेज संचालक का बेटा मुख्य आरोपी है, जिसकी तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Photo of Mathematics and Biology paper taken before the exam started went viral by mistake
UP Board Paper Leak - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने में श्री अतर सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक का बेटा विनय चौधरी मुख्य आरोपी है। वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। हालांकि प्राथमिक पड़ताल मेंं पता चला कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रबंधक के बेटे ने प्रश्नपत्रों के लिफाफे को खोलकर मोबाइल से फोटो खींच लिए थे। 1 घंटे बाद इन्हें ग्रुप पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

विनय चौधरी श्री अतर सिंह इंटर कालेज में कंप्यूटर ऑपरेटर है। व्हाटसएप पर ऑल प्रिंसिपल नाम से ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप से तकरीबन 900 प्रधानाचार्य जुड़े हुए हैं। यह ग्रुप प्रधानाचार्यों के लिए बनाया गया है। मगर, विनय चौधरी भी जुड़ा हुआ था, जबकि वह प्रधानाचार्य नहीं हैं। दोपहर में 3 बजकर 11 मिनट पर उसने प्रश्न पत्र ग्रुप पर डाल दिए थे, जब ग्रुप के अन्य सदस्यों ने प्रतिक्रिया दी तो फोटो डिलीट कर दीं। इसके बाद विनय ग्रुप से भी अलग हो गया। मगर, तब तक प्रश्नपत्र वायरल हो गए।

ये भी पढ़ें -  UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड जीव विज्ञान एवं गणित विषय का पेपर व्हाट्सएप पर हुआ लीक, कालेज संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि परीक्षा अधिनियम और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कालेज के प्रबंधक राजेंद्र सिंह को थाने लाकर पूछताछ की गई। पता चला कि उसके बेटे विनय ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्रों के फोटो खींंच लिए थे। प्रश्न पत्र के लिफाफे कक्ष में भेजे जाते हैं। इससे पहले लीक कर दिया। मगर, उन्हें एक घंटे बाद डाला गया।
विज्ञापन

आशंका है कि वह पेपर किसी को भेजना चाहता था। मगर, ग्रुप पर भी चले गए। अब पुलिस विनय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसके एक भाई को भी हिरासत में लिया गया है। मुकदमे में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह और स्टेटिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह भी आरोपी हैं। उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed