फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photo of girl student raped went viral on social media

Agra News: छात्रा से दुष्कर्म कर फोटो किए सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 06 Dec 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Photo of girl student raped went viral on social media
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में दबंगों ने एक छात्रा संग दुष्कर्म करने के बाद उसकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को गांव निवासी अजय और वेद कुमार ने बहका और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा की अश्लील फोटो खिंच ली। बाद में उसे इंस्टाग्राम के एक ग्रुप पर 30 नवंबर को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी छात्रा के पिता को 4 दिसंबर को हुई। फोटो को देखकर वो सन्न रह गए। मामले में उन्होंने अपनी पुत्री से जानकारी की। छात्रा ने बताया कि उसे धमकी दी गई थी, वह अपने घर वालों को इस संबंध में कुछ भी न बताए वरना उसे मार देंगे। इसके चलते वह चुप थी। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed