फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Philippines woman came to india after love with teacher

फेसबुक का प्यार फिलीपींस की युवती को ले आया सात समंदर पार

Sat, 19 Aug 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 19 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Philippines woman came to india after love with teacher
Facebook
फेसबुक पर शिक्षक से हुए प्यार में विदेशी युवती ने अपना सब कुछ छोड़कर ताजनगरी में डेरा डाल दिया है। प्रेमी के साथ शादी के लिए वह पिछले तीन दिन से कलेक्ट्रेट स्थित विवाह पंजीकरण कार्यालय में चक्कर काट रही है। मगर, कागज पूरे न होने के कारण दोनों के अरमान पूरे नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन

 
फिलीपींस की जैकलिन (परिवर्तित नाम) की लगभग डेढ़ साल पहले ताजनगरी के एक सरकारी शिक्षक से फेसबुक के माध्यम से मित्रता हुई। 28 वर्षीय युवती और शिक्षक फेसबुक पर चेटिंग करते। इसी बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शिक्षक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


पिछले दिनों वह अपनी प्राइवेट जॉब छोड़कर दिल्ली पहुंची। यहां शिक्षक ने उसे रिसीव किया। यहां से वह जैकलिन को अपने डिफेंस कालोनी स्थित घर ले आया। दोनों अविवाहित हैं। गुरुवार को दोनों कलेक्ट्रेट स्थित विवाह पंजीकरण कार्यालय पहुंचे थे। मगर, शिक्षक के पास आधार कार्ड और युवती के पहचानपत्र से संबंधित कुछ कागजात अधूरे थे। इसके चलते दोनों का विवाह उस दिन नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद यहीं रुकेगी

Philippines woman came to india after love with teacher
marriage
दोनों अपने कागज लेकर शुक्रवार को भी कोर्ट में पहुंचे लेकिन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के मौजूद न होने की वजह से इस दिन भी दोनों का विवाह नहीं हो पाया। शनिवार को युगल फिर से कलेक्ट्रेट पहुंचा लेकिन कर्मचारियों के सार्वजनिक आकस्मिक अवकाश पर चले जाने की वजह से इस दिन भी दोनों के अरमान पूरे नहीं हो पाए। युवती का कहना है कि वह अपना सब कुछ छोड़कर आई है। अब वह शादी के बाद यहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed