{"_id":"629af2de867eac6aac3d8a97","slug":"pharmacy-students-beat-mba-students-and-girl-students-in-college-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कॉलेज में फार्मेसी के छात्रों ने एमबीए के छात्र और छात्राओं को पीटा, दर्ज हुआ मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कॉलेज में फार्मेसी के छात्रों ने एमबीए के छात्र और छात्राओं को पीटा, दर्ज हुआ मुकदमा
Sat, 04 Jun 2022 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:21 AM IST
सार
सिकंदरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में जमकर बवाल हुआ। बताया गया है कि फार्मेसी के छात्रों ने एमबीए के छात्र और छात्राओं को जमकर पीटा, जिससे कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार दोपहर को फार्मेसी के छात्रों ने एमबीए के एक छात्र और दो छात्राओं से मारपीट की। मामले में तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के फार्मेसी संकाय के छात्रों का एमबीए संकाय के कुछ छात्रों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर दो बजे बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के निखिल यादव, निशांत चंद्रा और डी फार्मा प्रथम वर्ष के वरुण यादव कॉलेज परिसर में आए। इस पर एमबीए के छात्र जुट गए। यह देख तीनों छात्र भागने लगे। वह छात्राओं के बाथरूम में घुस गए। बाथरूम में एक छात्रा थी।
विज्ञापन
एमबीए के छात्र वैभव और दो छात्राओं ने उनको टोका। आरोप है कि छात्रों ने वैभव की पिटाई लगाई। बचाने पर छात्राओं को भी पीटा। धमकी देकर भाग गए। शारदा ग्रुप के डिवीजनल मैनेजर गौरव सौनभद्र का कहना है कि तीनों छात्रों के खिलाफ पूर्व में भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी लेकिन माफीनामा लिखने पर परीक्षाएं दिलाई जा रही थीं। वह गांव अरसेना के कुछ युवकों के साथ मिलकर रंगबाजी करते हैं। अब फिर से उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दर्ज हुए मुकदमा
एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि मामले में तीनों छात्रों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई की जाएगी।