{"_id":"5f8d0d4536cb731340400861","slug":"pfi-member-atikur-rahman-s-unhealthey-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः जेल में अतीकुर्रहमान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया इलाज, देश में दंगा फैलाने का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः जेल में अतीकुर्रहमान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया इलाज, देश में दंगा फैलाने का है आरोपी
Mon, 19 Oct 2020 09:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:22 AM IST
सार
जेल में बंद अतीकुर्रहमान पुत्र रोनक अली निवासी नगला रतनपुरी मुजफ्फरनगर के सीने में शनिवार रात करीब 11.30 बजे दर्द होने लगा। इसकी जानकारी होते ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने उसे जिला अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की।
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशों से पैसा लाकर देश में दंगे फैलाने की साजिश के आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य अतीकुर्रहमान की शनिवार रात जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे जेल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। इलाज के बाद अतीकुर्रहमान को पुन: अस्थाई जेल भेज दिया।
जेल में बंद अतीकुर्रहमान पुत्र रोनक अली निवासी नगला रतनपुरी मुजफ्फरनगर के सीने में शनिवार रात करीब 11.30 बजे दर्द होने लगा। इसकी जानकारी होते ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने उसे जिला अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा गारद प्रदान की गई। जेल पर तैनात पुलिस सुरक्षा और लाइन से मिली अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा के बीच अतीकुर्रहमान को जिला अस्पताल लाया गया। करीब 30 मिनट तक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे पुन: अस्थाई जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि इलाज के बाद उसे हमने पुन: अस्थाई जेल भिजवा दिया। एसएसपी ने बताया कि अस्थाई जेल से जिला अस्पताल तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी।