फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petroleum Minister Dharmendra Pradhan Slams Rahul Gandhi In Vrindavan Mathura Political News Today

केंद्रीय मंत्री का राहुल पर निशाना, कहा-गांधी परिवार की पांच पीढ़ियों को उत्तर भारतीयों ने ही प्रधानमंत्री बनाया

Fri, 26 Feb 2021 10:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 26 Feb 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
Petroleum Minister Dharmendra Pradhan Slams Rahul Gandhi In Vrindavan Mathura Political News Today
धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उत्तर भारतीयों को लेकर राहुल गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी परिवार की पांच पीढ़ियों को उत्तर भारतीयों ने प्रधानमंत्री बनाया। उनका बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। वह वात्सल्य ग्राम में वैशिष्ट्यम दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के शिलान्यास के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में एक हैं, जहां गांधी परिवार की नुमाइंदगी रही है। यहां की जनता ने इन्हें चुना और फिर प्रधानमंत्री बने। अब राहुल गांधी उनकी बुराई कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उछाल और कोरोना महामारी के बाद उत्पादक देशों द्वारा आपूर्ति को कम करना इसके प्रमुख कारण हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के जीएसटी के दायरे में लाने पर उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल में लाने के लिए हम मिनिस्ट्री की ओर से अपील करते हैं लेकिन फैसला काउंसिल को ही करना है।
विज्ञापन


अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर बिना मुस्कान रामराज्य संभव नहीं 
पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को वात्सल्य ग्राम में वैशिष्ट्यम दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीदी मां साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्प वात्सल्य ग्राम अद्भुत प्रकल्प है। यूं तो यहां सामान्य बच्चे आते हैं, लेकिन दीदी मां ने वैशिष्ट्यम के नाम से दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके पुनर्वास के लिए भवन का निर्माण करा सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान वह बोले कि अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर बिना मुस्कान रामराज्य की परिकल्पना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वात्सल्य ग्राम में पेट्रोलियम मंत्री ने किया वैशिष्ट्यम दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का शिलान्यास

शिलान्यास के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के नींव पूजन के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को राममय बनाना है। इसके लिए सभी को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। इस मौके पर दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वात्सल्य के आंगन में अब दिव्यांग बच्चों की व्यवस्था स्थायी होने जा रही है।

अब कोई भी दिव्यांग बच्चों को बेसहारा, असहाय और बेचारा नहीं कह सकेगा। इनके लिए वात्सल्य ग्राम में वैशिष्ट्यम दिव्यांग पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। यहां अक्षम बच्चों को सक्षम बनाया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ओएनजीसी निदेशक डॉ. अलका मित्तल, जीएलए कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, परम शक्ति पीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय गुप्ता, अशोक सरीन, स्वामी सत्य शील, सुभाष जग्गा, अजय गोयंका , रवि मित्तल, ओमप्रकाश गोयंका , रमेश गुप्ता, रविकांत गर्ग, डॉ. देवेंद्र शर्मा, राजेश चौधरी, महेश खंडेलवाल ,अजय गोयल, आदि उपस्थित रहे । साध्वी सत्यप्रिया ने आभार और संचालन डॉ. उमाशंकर ‘राही’ने  किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed