{"_id":"62eb7f8da1cfec577b2c4beb","slug":"petrol-diesel-sale-started-at-private-company-pumps-after-two-and-a-half-months-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राहत की खबर, ढाई महीने बाद निजी कंपनी के पंपों पर बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राहत की खबर, ढाई महीने बाद निजी कंपनी के पंपों पर बिक्री शुरू
Thu, 04 Aug 2022 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:43 PM IST
सार
पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने पर 22 पंपों पर आपूर्ति नहीं हो रही थी। पंप संचालित न होने से वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
निजी पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में ढाई महीने बाद निजी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू हो गई है। इन पर सरकारी कंपनियों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम अधिक हैं। पेट्रोल-डीजल उपलब्ध न हो पाने के कारण ये पंपों पर बिक्री बंद थी। पंप संचालित होने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
नियारा कंपनी के पंप डीलर सनी खन्ना ने बताया कि इस कंपनी के जिले में 17 पंप हैं। यूक्रेन-रूस के युद्ध और निजी कंपनियों को महंगा डीजल-पेट्रोल मिलने के कारण बीते ढाई महीने से बिक्री बंद थी। अब आपूर्ति बहाल हो गई है और बुधवार से पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल का भंडार मिल गया है और बिक्री भी शुरू कर दी है। इन पंपों पर पेट्रोल 98.35 रुपये और डीजल 92 रुपये लीटर है।
विज्ञापन
लायंस कंपनी के डीलर रितेश अरोड़ा ने बताया कि पेट्रोल, डीजल की पूर्व की तरह से बिक्री शुरू हो गई है, फिलहाल मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में कंपनी से डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है। रिलायंस के पंपों पर 94.64 रुपये डीजल और 103.89 रुपये पेट्रोल के भाव है। आगरा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि सरकारी कंपनियों के पंपों पर 96.32 रुपये पेट्रोल और 89.49 रुपये डीजल का भाव है।
विज्ञापन