{"_id":"646fab4af801d5cb910fb8b5","slug":"petrol-bike-modified-into-e-vehicle-for-27-thousand-in-agra-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का कमाल: 27 हजार में पेट्रोल बाइक को मॉडिफाई कर ई-व्हीकल में बदला, एक बार चार्ज में इतनी दूरी करेगी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का कमाल: 27 हजार में पेट्रोल बाइक को मॉडिफाई कर ई-व्हीकल में बदला, एक बार चार्ज में इतनी दूरी करेगी तय
Fri, 26 May 2023 07:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 07:09 AM IST
सार
आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के छात्रों ने कमाल कर दिया। पेट्रोल से चलने वाली बाइक को ई-बाइक में बदल दिया। ये ई-बाइक पूरी चार्ज होने पर 75 किलोमीटर का सफर तय कराएगी।
विज्ञापन
पांच विद्यार्थियों ने बनाई ई-बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के विद्यार्थियों ने बाजार से बाहर हो चुकी 15 साल पुरानी पेट्रोल बाइक के इंजन को निकालकर उसे ई-बाइक बना दिया है। बाइक में बैटरी व उससे संबंधित फेरबदल किए गए हैं। ई-बाइक एक बार पूरा चार्ज होने पर 75 किलोमीटर चलेगी। अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
ये भी पढ़ें - Delhi Serial Killer: सीरियल किलर रविंद्र को उम्रकैद, 30 बच्चियों की हत्या-बलात्कार, जानें कैसा है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम वर्ष के पांच विद्यार्थियों ने बनाई ई-बाइक
संस्थान के इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के पांच विद्यार्थियों ने ई-बाइक बनाई है। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि छात्रों का यह प्रयास सराहनीय है। इससे आर्थिक रूप से बचत की जा सकती है। प्रोजेक्ट पर कोमल, निशु, रजत, शुभम और विशाल ने काम किया है। इन्होंने 2500 रुपये में पुरानी बाइक खरीदी। बाइक का इंजन निकाला और उसके स्थान पर बैटरी, डीसी मोटर और कंट्रोलर लगाए, कुल 27 हजार रुपये खर्चा आया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Delhi Serial Killer: सीरियल किलर रविंद्र को उम्रकैद, 30 बच्चियों की हत्या-बलात्कार, जानें कैसा है परिवार
विज्ञापन