{"_id":"646fa1e2cdd39e63870d7da6","slug":"serial-killer-ravindra-kumar-from-kasganj-killed-and-raped-more-than-30-girls-2023-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Serial Killer: सीरियल किलर रविंद्र को उम्रकैद, 30 बच्चियों की हत्या-बलात्कार, जानें कैसा है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Serial Killer: सीरियल किलर रविंद्र को उम्रकैद, 30 बच्चियों की हत्या-बलात्कार, जानें कैसा है परिवार
Thu, 25 May 2023 11:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 May 2023 11:28 PM IST
सार
सीरियल किलर रविंद्र कुमार का परिवार गंजडुंडवारा से ढाई दशक पूर्व दिल्ली चला गया था। ये परिवार मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता था। यहां खर्च नहीं चला तो पूरा परिवार दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन
सीरियल किलर रविंद्र कुमार की खौफनाक कहानी
- फोटो : Pixabay
विस्तार
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने आरोपी रविंद्र कुमार को एक छह साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी 2008 से 2015 के बीच 30 बच्चियों के अपहरण और हत्या के मामले में शामिल था। रविंद्र कुमार मूल रूप से कासगंज जनपद का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार करीब ढाई दशक पूर्व कामकाज की तलाश में दिल्ली चला गया। यहां उसके परिवार का कोई व्यक्ति नहीं रहता।
सीरियल किलर एवं रेपिस्ट रविंद्र कुमार के पिता ब्रह्मानंद मूल रूप से नूरपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वह नूरपुर से आकर गंजडुंडवारा के बरी थोक में आकर रहने लगे और यहां से दिल्ली चले गए। दिल्ली पुलिस ने रविंद्र के बारे में जिले से भी इनपुट लिया था, लेकिन विस्तृत जानकारी जिले की पुलिस को नहीं मिल सकी। जिले में कोई भी आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया।
विज्ञापन
नूरपुर के रहने वाले हैं पिता

Trending Videos
हैरत में हैं लोग
समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर कासगंज के सीरियल किलर का नाम सुर्खियों में आने के बाद लोग हैरत में हैं और लोगों के बीच सीरियल किलर के बारे में जानकारी जुटाने की जिज्ञासा भी है, लेकिन स्पष्ट तौर पर अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन